Viral Video: अहमदाबाद में पालतू कुत्ते ने 4 महीने की बच्ची को नोच डाला, इलाज के दौरान मौत; मालकिन पर दर्ज हुआ केस
Photo- @journorai/X

Dog Attack In Ahmedabad: अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक पालतू कुत्ते के हमले में 4 महीने की बच्ची ऋषिका की मौत हो गई. यह पूरी घटना राधे रेजीडेंसी सोसाइटी की बताई जा रही है, हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची की बुआ उसे गोद में लेकर बाहर टहलने निकली थीं. उसी दौरान एक लड़की अपने रॉटविलर नस्ल के कुत्ते को लेकर पार्किंग में घूम रही थी. कॉल पर बात करते वक्त कुत्ते की रस्सी उसके हाथ से छूट गई और उसने पहले महिला पर हमला किया, फिर बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढें: Gujarat Shocker: हैवमोर कोन के अंदर मिली छिपकली की कटी हुई पूंछ, अहमदाबाद नगर निगम ने अनाधिकृत आइसक्रीम स्टोर को किया सील

अहमदाबाद में 4 साल की बच्ची को एक कुत्ते ने मार डाला