Caught on Cam: कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढही बहुमंजिला इमारत, कुछ ही सेकंड में नदी में समाई; हिमाचल प्रदेश में जारी है बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज सुबह एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह पार्वती नदी की उफनती धाराओं में गिरकर बह गई. इसका वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमारत नदी में गिर गई और कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई.

Photo- PTI

Himachal Building Collapses: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज सुबह एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह पार्वती नदी की उफनती धाराओं में गिरकर बह गई. इसका वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमारत नदी में गिर गई और कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई. बता दें, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण राज्य की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बीते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग लापता हैं.

कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान निरमंड क्षेत्र में हुआ है. बागीपुर में PWD के दो पुल बह गए. श्रीखंड महादेव यात्रा के बेस कैंप के पास भी बादल फटा है. वहां 8-9 घर बह गए. फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है.

ये भी पढें: Himachal Cloudburst Update: दो लोगों के शव मिले, 36 अभी भी लापता; हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही- VIDEO

कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढही बहुमंजिला इमारत

हिमाचल में कई जगहों पर हुई है बादल फटने की घटना

उन्होंने आगे कहा कि CISF और होम गार्ड की टीम तलाशी कर रही है. SDRF की टीम मौके पर मौजूद है और राहत व बचाव कार्य जारी है. लोगों को बचाने के लिए NDRF की टीम को भी भेज दिया गया है. 7 लोग बागीपुर में और 3 लोग समेज में लापता हैं, 8-9 घर बह गए हैं. अब तक वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राज्य में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड