Palitana: गुजरात के पालिताना के जैन मंदिर में जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक पीछे झाड़ियों से निकला शेर, VIDEO हुआ वायरल

गुजरात (Gujarat) के प्रसिद्ध पालिताना (Palitana Jain Temple) में अचानक झाड़ियों से शेर निकलकर आया. जिसके कारण लोग घबरा गए.

A lion reached the Palitana Jain temple (Credit-@Khushi75758998)

Palitana: गुजरात (Gujarat) के प्रसिद्ध पालिताना (Palitana Jain Temple) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शत्रुंजय पहाड़ी (Shatrunjaya Hill)की सीढ़ियों पर अचानक एक शेर (Asiatic Lion) टहलता हुआ नजर आया. यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जब सैकड़ों श्रद्धालु और जैन साधू (Jain Monks) नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहाड़ी चढ़ रहे थे.सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर बेहद शांत अंदाज़ में पत्थर की सीढ़ियों पर चलता है, जबकि आसपास मौजूद श्रद्धालु डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आते हैं.

वीडियो में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल साफ महसूस किया जा सकता है.इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Khushi75758998 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: शावकों के साथ जंगल में सैर करती दिखी शेरनी, गिर नेशनल पार्क से मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

मंदिर की सीढ़ियों पर पहुंचा शेर

भय के बीच भी गूंजे 'जय आदिनाथ' के जयकारे

इस घटना के दौरान जहां कुछ लोग डर के कारण चिल्लाते और दूसरों को सावधान करते सुनाई दिए, वहीं कुछ श्रद्धालु आस्था में डूबे हुए जय आदिनाथ का जाप करते भी नजर आए. यह दृश्य डर और विश्वास का अनोखा संगम बन गया.

जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल

पालिताना (Palitana) अहमदाबाद से लगभग चार घंटे की दूरी पर स्थित है और यह जैन धर्म का अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है. यहां स्थित Shatrunjaya Hills पर करीब 3,000 Jain Temples हैं, जिनका निर्माण लगभग 900 वर्षों में हुआ है. इनमें से कुछ मंदिर 11वीं सदी के भी हैं. हर साल करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु (Pilgrims) यहां दर्शन के लिए आते हैं और लगभग 3,500 से 3,800 सीढ़ियां चढ़कर मुख्य मंदिर तक पहुंचते हैं.

वन विभाग  ने की वीडियो की पुष्टि

वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की है. वन अधिकारी S.D. Baraiya ने बताया कि Shatrunjaya Hill एक घने वन क्षेत्र (Forested Landscape) का हिस्सा है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही स्वाभाविक है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ.

सुरक्षा के लिए रोकी गई श्रद्धालुओं की आवाजाही

घटना के बाद एहतियातन कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई और इलाके में Patrolling बढ़ा दी गई. वन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अगर किसी जंगली जानवर से सामना हो जाए तो शांत रहें, अचानक हरकत न करें और वीडियो बनाने की कोशिश न करें.

 

Share Now

\