VIDEO: शर्मनाक! Delhi Airport पर छुप-छुपकर महिला की फोटो खींच रहा था CRPF जवान, महिला सुरक्षा के दावे पर उठे सवाल
आयशा खान नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके आरोप लगाया है कि 16 सितंबर को एक शख्स एयरपोर्ट पर चुपके से उनकी तस्वीरें ले रहा था.
Delhi Airport Women's Safety Controversy: दिल्ली एयरपोर्ट पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है. आयशा खान नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट (Instagram Post) करके आरोप लगाया है कि 16 सितंबर को एक शख्स एयरपोर्ट पर चुपके से उनकी तस्वीरें ले रहा था. महिला ने कहा कि वह फोन करने का नाटक कर रहा था, लेकिन कैमरे से उनकी तस्वीरें ले रहा था. जब उसने हिम्मत जुटाकर उस शख्स से अपना फोन दिखाने की मांग की, तो सच्चाई सामने आ गई. फोन में उसके पैरों की कई तस्वीरें मिलीं. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि आरोपी कोई आम यात्री नहीं, बल्कि एक CRPF जवान था.
आयशा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत में महिलाओं की सुरक्षा एक मजाक बन गई है. अगर सुरक्षा देने वाले ही विश्वासघात करते हैं, तो यह सिर्फ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि गहरा विश्वासघात है.''
ये भी पढें: VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, अचानक हुआ बेहोश, सीआईएसएफ के जवान ने CPR देकर बचाई जान
दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला की तस्वीरें खींचते पकड़ा गया CRPF जवान
View this post on Instagram
CISF ने महिला की तस्वीरें लेने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आरोपी से पूछताछ करती दिख रही है, जबकि जवान खुद तस्वीरें दिखा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इस बीच, CISF ने मामले का संज्ञान लिया है और एक बयान जारी कर कहा है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2025 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

