‘आज की बचत कल आने वाली संभावित संकट से निश्चिंत करती है’. बचत की इसी आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व बचत दिवस मनाया जाता है. इस दिन, लोग बचत संबंधी विभिन्न गतिविधियों से जुड़ते हैं, ताकि अपने आने वाले कल को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके. यद्यपि पैसे बचाने के लिए बेहतर रहना और अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है. आइये जानते हैं इस दिन के इतिहास, इसके महत्व और इसे मनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में.
विश्व बचत दिवस का इतिहास
30 अक्टूबर 1924 को पहली अंतर्राष्ट्रीय बचत बैंक कांग्रेस में विश्व बचत दिवस का विचार इतालवी प्रोफेसर फिलिप रवीजा द्वारा प्रस्तावित किया गया था. उद्देश्य था पैसे बचाने की प्रथा को प्रोत्साहित करना. 31 अक्टूबर 1924 को विश्व बचत दिवस के रूप में नामित किया गया. संयोगवश 1924 में मिलान में आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय बचत कांग्रेस का आखिरी दिन था. इस अवसर पर संकल्प लिया गया था कि विश्व बचत दिवस के लिए भी एक समर्पित दिन होना चाहिए, ताकि भावी संकट से सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाए. 29 देशों के प्रतिनिधि दुनिया भर की जनता के लिए ‘बचत के विचार’ और अर्थव्यवस्था एवं व्यक्ति के लिए इसकी प्रासंगिकता को ध्यान में रखना चाहते थे. इस मिशन में बचत बैंक ने भी बचत को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से भाग लिया. बैंकों ने महिला संगठनों, पेशेवरों, खेल संघों, पादरी, स्कूलों और अन्य कई संगठनों से खासा समर्थन मिला. इस दिवस विशेष को मूल रूप से नैतिक और आर्थिक वृद्धि के मिशन के रूप में खूब बढ़ावा दिया गया.
विश्व बचत दिवस का महत्व
जीवन की आवश्यकताओं एवं वित्तीय संसाधनों के उठते-गिरते ग्राफ को देखते हुए हर व्यक्ति को अपनी आय के बारे में अधिक से अधिक जागरूक होने और सही ढंग से बचत बचत करने की कोशिश करनी चाहिए. विशेष रूप से वे जो गरीब अथवा मध्य आय वर्ग वाले होते हैं. उन लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है. चूंकि बेरोजगारी और गरीबी की उच्च दर अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में चरम पर है जीवन भर के छोटे-छोटे बचत भविष्य के संभावित वित्तीय संकट की स्थिति में आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित रखती है. आपके बचत की एक बड़ी धनराशि संकट काल में आपकी शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय अथवा स्वास्थ्य सेवा को सुचारु रखती है. हमारी बचत हमें कर्ज से बचने, किसी भी प्रकार के आर्थिक तनाव से मुक्त रखती है.
विश्व भर में कैसे मनाया जाता है विश्व बचत?
दुनिया का कोई भी देश हो, माता-पिता को चाहिए कि अपनी संतान को बचपन से ही छोटी-छोटी बचत करने की आदत सिखाएं. विश्व बचत दिवस के अवसर पर पैसे बचाने के लिए जगह-जगह पोस्टर मेकिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किये जाते हैं. बैंक जैसे तमाम वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों को बचत संबंधी नये कार्यक्रमों और योजनाओं को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक पैसे बचाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. बहुत सारी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं भी स्वयंसेवकों के सहयोग से लॉटरी अथवा जुए में भाग नहीं लेने का आग्रह करते हुए इस पैसे को बचत के रूप में संजोने की सलाह देते हैं, तथा स्क्रीनिंग के माध्यम से भी लोगों को बचत के लिए जागृत करते हैं. अच्छी बात है कि इस तरह के उपाय काफी कारगर साबित होते हैं.













QuickLY