CRISIL REPORT: INDIA में नॉन वेज की तुलना में वेज खाना हो गया है महंगा

चेन्नई: भारत में शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज खाना सस्ता साबित हो रहा है. क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स ने कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत बीते साल फरवरी की तुलना में इस साल (फरवरी में) 7 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि नॉन-वेज थाली में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है.

Credit-Wikimedia Commons

चेन्नई:भारत में शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज खाना सस्ता साबित हो रहा है. क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स ने कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत बीते साल फरवरी की तुलना में इस साल (फरवरी में) 7 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि नॉन-वेज थाली में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है.

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी में शाकाहारी थाली 27.50 रुपये की हो गई, जबकि, फरवरी 2023 में 25.6 रुपये थी. वहीं, मांसाहारी थाली फरवरी 2023 में 59.2 रुपये थी, जो अब घटकर 54 रुपये हो गई.

प्याज और टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 29 और 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण शाकाहारी थाली की लागत में वृद्धि हुई.इसके अलावा चावल और दाल भी महंगी हुई. यह भी पढ़े :कर्ज न चुकाने पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने महिला के बेटे को बनाया बंधक, 14 दिन बाद पुलिस ने छु़ड़ाया

रिपोर्ट के अनुसार, नॉन-वेज थाली की कीमत में कमी, ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में सालाना आधार पर करीब 20 प्रतिशत की गिरावट के कारण हुई. इसका कुल मूल्य में 50 प्रतिशत भारांश है. सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की कीमत घटने की यही मुख्य वजह रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने से रमजान के पवित्र महीने से पहले सप्लाई प्रभावित होने और मांग बढ़ने से फरवरी में ब्रॉयलर की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

हालांकि, इस साल जनवरी और फरवरी में प्रति थाली लागत की तुलना करने पर शाकाहारियों और मांसाहारियों के लिए यह मिली-जुली खबर थी.

रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत 2 फीसदी की गिरावट के साथ जनवरी 2024 में 26 रुपये थी. वहीं, जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ नॉन-वेज थाली की कीमत 52 रुपये थी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें