Taj Mahal Reopens: 6 महीने बाद खुला दुनिया के सात अजूबों में शुमार खूबसूरत ताजमहल, चीनी नागरिक ने किया पहला दीदार
देश में कोरोनोवायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रीय लियांग चियाचेंग सोमवार को ताजमहल देखने वाला पहला विजिटर बना.
देश में कोरोनोवायरस महामारी (COVID-19 Pandemic) Tajmahal) के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रीय लियांग चियाचेंग सोमवार को ताजमहल देखने वाला पहला विजिटर बना. सुरक्षा और एहतियात के सख्त प्रोटोकॉल के बावजूद पर्यटक ताजमहल देखने आ रहे हैं. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार पहले दिन लगभग 1,235 विजिटर ताजमहल देखने आये थे. ये आंकड़ा COVID-19 से पहले के आंकड़े के करीब है. यह भी पढ़ें: Taj Mahal Reopens: आज से खुला आगरा का ताज महल, पर्यटकों को करना होगा इन नियमों का पालन
प्रोटोकॉल के अनुसार जिला अधिकारियों ने एक दिन में केवल 5,000 आगंतुकों को ही ताजमहल में आने की अनुमति दी है. शुक्रवार को किसी भी विजिटर को ताजमहल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ताजमहल छह महीने तक बंद था, जो अब तक का सबसे लंबा ब्रेक था. यह भी पढ़ें: ताजमहल- लाल किला समेत देश के सभी ऐतिहासिक धरोहर 6 जुलाई से खुलेंगे, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का करना होगा पालन
दिशानिर्देशों के बाद ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. फिलहाल काउंटर बंद है, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है. ताजमहल में अन्दर जाने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, उसके बाद ही उन्हें अन्दर आने दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

