महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ाती हैं ये 4 चीजें
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सेक्स के लिए वक्त नहीं बचता या फिर यह भी कह सकते हैं थकान और काम के प्रेशर की वजह से सेक्स करने का मन नहीं करता. जिंदगी से अगर सेक्स गायब हो जाए तो जिंदगी नीरस हो जाती है.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सेक्स के लिए वक्त नहीं बचता या फिर यह भी कह सकते हैं थकान और काम के प्रेशर की वजह से सेक्स करने का मन नहीं करता. जिंदगी से अगर सेक्स गायब हो जाए तो जिंदगी नीरस हो जाती है. कपल्स में सेक्स करने की इच्छा जैसे खत्म होती जा रही है. महिलाओं में सेक्स की इच्छा सबसे ज्यादा होती है, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से उनमें भी सेक्स की इच्छा कम हो गई है. सेक्स एक्पेर्ट्स के अनुसार अगर महिलाएं इन चार चीजों को अपने डाईट में शामिल कर लेंगी तो उनके सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाएगी. आइए आपको बताते हैं उन चार चीजों के बारे में.
फाइबर: ये शरीर से एस्ट्रोजन की अत्यधिक मात्रा को निकालने में मदद करता है. यह हॉर्मोन Premenstrual syndrome (PMS) को कम करने और यूट्रस फाइब्रॉइड्स को खत्म करने में हेल्प करता है. इन पोषक तत्वों के अलावा अपने डेली रूटीन में बदलाव करके, सेक्स की उत्तेजना बढ़ाने वाले फूड का सेवन करके आप अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इन 5 नैचरल फूड्स से सेक्स लाइफ हो जाएगी बेहतर
माका (Maca): इस सुपरफूड प्लांट में कैल्शियम, मैग्निशियम और विटामिन सी होता है. ये तत्व स्ट्रेस हॉर्मोन के लेवल को कम करने में मदद करते हैं. स्ट्रेस हॉर्मोन सेक्स हॉर्मोन को धीरे-धीरे जड़ से खत्म कर देता है. रोजाना सुबह एक चम्मच माका का पाउडर अपने डाइट में शामिल करें. इससे निश्चित तौर पर ही फर्क दिखने लगेगा.
विटामिन डी: शरीर में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि यीस्ट इन्फेक्शन, यूटीआई और वजाइना में इंफेक्शन हो सकता है. न्यू यॉर्क की गाइनकॉलजिस्ट के मुताबिक, विटामिन डी ऐंटीमाइक्रोबियल कंपाउंड्स cathelicidins
के प्रोडक्शन को रिवाइव करता है.
मैग्निशियम: ये मसल्स को रिलैक्स कर क्रैम्प्स से निजात दिलाने में मदद करता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मैग्निशियम इंसुलिन का लेवल मेनटेन कर पीसीओडी को दूर रखने में भी मदद करता है. इसलिए रोजाना मैग्निशयम से भरपूर चीजों का सेवन करें. प्रतिदिन कम से कम 320 मिलीग्राम मैग्निशियम शरीर के अंदर जाना बेहद जरूरी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

