लाइफस्टाइल

VIDEO: दुल्हेराजा बन गए पंडित! अपनी शादी में खुद ही मंत्र पढ़कर की रस्में पूरी, सहारनपुर का वीडियो आया सामने (Watch Video )

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें अपनी शादी में दुल्हे ने ही अपनी शादी के मंत्र पढ़े सभी धार्मिक क्रियाएं पूरी की. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

VIDEO: दुल्हेराजा बन गए पंडित! अपनी शादी में खुद ही मंत्र पढ़कर की रस्में पूरी, सहारनपुर का वीडियो आया सामने (Watch Video )
Credit-(X,@Genzofficia_l)

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें अपनी शादी में दुल्हे ने ही अपनी शादी के मंत्र पढ़े सभी धार्मिक क्रियाएं पूरी की. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुई ये  अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

रामपुर मनिहारान के रहने वाले विवेक कुमार ने अपनी शादी में पंडित की जगह खुद मंत्रोच्चारण किया और सभी रस्मों को वैदिक परंपराओं के अनुसार निभाया. यह शादी न केवल इलाके में बल्कि सोशल मीडिया पर भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Genzofficia_l नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:बिहार: अनोखी शादी बनी चर्चा का केंद्र, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने ई-रिक्शा से निकला दूल्हा, मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में दिए पौधे

दुल्हेराजा ने खुद की शादी में खुद ही  पढ़े मंत्र और रस्में की पूरी

दुल्हेराजा मंडप में खुद बने पुरोहित

विवेक की शादी हरिद्वार जिले के कुजा बहादुरपुर गांव में हुई.वरमाला की रस्म के बाद, विवेक ने लड़की वालों को यह कहते हुए चौंका दिया कि शादी के सभी मंत्र और विधियां वह खुद पूरी करेंगे. पहले तो मेहमान और लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए, लेकिन बाद में उन्होंने विवेक की बात मान ली. इसके बाद मंडप में माइक का इंतजाम किया गया, और विवेक ने पुरोहित की भूमिका निभाते हुए पूरे विधि-विधान के साथ अपनी शादी करवाई.

वैदिक मंत्रों की ली है शिक्षा

इस अनोखी शादी में जो भी शामिल हुआ वो हैरानी ने दूल्हे को निहारता रहा. आसपास के इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल विवेक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बी फार्मा की पढ़ाई की है और वो सनातन धर्म में विशेष रुचि रखते हैं. उन्होंने बताया कि वे धार्मिक कर्मकांडों में गहरी आस्था रखते हैं और उन्होंने वैदिक मंत्रों की भी शिक्षा ली हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).