No Pants Day Date: नेशनल नो पैंट्स दिवस को ‘नग्नता’ से ना जोड़ें! जानें इस दिवस का रोचक इतिहास एवं मस्ती भरा सेलिब्रेशन!
हर वर्ष मई माह के पहले शुक्रवार को दुनिया भर में ‘नेशनल नो पैंट्स दिवस’ मनाया जाता है. नो पैंट्स डे, जिसे नो पैंट्स सबवे राइड के नाम से भी जाना जाता है. यह एक वार्षिक उत्सव है. इसकी शुरुआत साल 2002 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई थी, जो शीघ्र ही एक वैश्विक घटना में बदल हो गई. इस वर्ष 2 मई 2025 को नेशनल नो पैंट्स दिवस मनाया जाएगा.
No Pants Day Date: हर वर्ष मई माह के पहले शुक्रवार को दुनिया भर में ‘नेशनल नो पैंट्स दिवस’ मनाया जाता है. नो पैंट्स डे, जिसे नो पैंट्स सबवे राइड के नाम से भी जाना जाता है. यह एक वार्षिक उत्सव है. इसकी शुरुआत साल 2002 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई थी, जो शीघ्र ही एक वैश्विक घटना में बदल हो गई. इस वर्ष 2 मई 2025 को नेशनल नो पैंट्स दिवस मनाया जाएगा. आइये जानते हैं नेशनल नो पैंट्स दिवस के संदर्भ में कुछ रोचक जानकारियां..
नेशनल नो पैंट्स दिवस का इतिहास
जानकारों के अनुसार इस परंपरा की शुरुआत साल 1980 के दशक के अंत में ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय में एक प्रैंक के रूप में हुई थी. नाइटहुड ऑफ़ बुह नामक एक छात्र ने अपने ग्रुप के साथ मिलकर सेमेस्टर के अंतिम दिन को चिह्नित करने के लिए एक मनोरंजक तरीका निकाला. छात्र-छात्राओं का यह पूरा ग्रुप पैंट उतारकर कॉलेज परिसर में घूमने लगे, धीरे-धीरे यह परंपरा विकसित होते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में भी इसे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया. साल 2000 के आने तक यह दुनिया भर में फैल गया. यह भी पढ़े: No Panty Day 2022: आज है नो पैंटी डे! जानें इसका इतिहास और इस दिन का महत्व
राष्ट्रीय नो पैंट्स दिवस की गतिविधियां
घर पर आराम करेः इस दिवस को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा दिन है कि आप इस अवकाश के पल को घर में ही सेलिब्रेट करें. आप अंडर गारमेंट और एक जोड़ी चप्पल के साथ बड़ी सहजता के साथ गुजार सकते हैं. यहां आप खुद को तमाम तनावों से मुक्त पाते हैं.
सामूहिक खरीदारीः नेशनल नो पैंट्स दिवस पर पैंट्स की वैकल्पिक वस्तुएं मसलन आरामदेह पजामा, ढीला-ढाला ड्रेस खरीदें, ताकि नो पैंट्स दिवस पर आप इसका इस्तेमाल कर सकें.
पैरों को आराम और हवा लगने देः इस दिन पैंटलेस परिधान चुनें. ताकि आप शारीरिक रूप से हल्कापन और बाहरी वायु के झोंके को महसूस कर आनंदित हों. यह सेहत के लिए भी अच्छा है.
नेशनल पैंट्स दिवस से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स
उत्पत्तिः साल 1980 के दशक में टेक्सास विश्वविद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं ने मजाक-मस्ती अथवा कह लें कि टाइमपास के लिए इसकी शुरुआत की थी.
मजाक से वैश्विक आंदोलन तकः शुरुआत में यह दिवस विश्वविद्यालय कैंपस तक सीमित था, बाद में सोशल मीडिया और इंटरनेट के सहारे यह अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में फैलते हुए वैश्विक रूप ले लिया.
फालो करें इसके नियमः इस दिवस का विशेष उद्देश्य बस पैंट से परहेज करना था, लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं कि आप वस्त्र-हीन (नग्न) होकर पूरा दिन गुजारें. आप शॉर्ट्स, स्कर्ट्स, पैंटी आदि पहनकर सहज महसूस कर सकते हैं.
इस दिवस को नो पैंट्स सबवे राइड न समझेः कुछ लोग इस दिवस को जनवरी में मनाए जाने वाले ‘नो पैंट्स सबवे राइड’ से जोड़ लेते हैं, इस भ्रम को दूर करें. दोनों अलग-अलग आयोजन हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

