जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बेला ने सेक्स लाइफ को लेकर कर दी उनकी किरकिरी, कहा बेड पर सबसे बेस्ट है उनका नया बॉयफ्रेंड
जॉन सीना और निकी बेला ने 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया. जिसके बाद दोनों ने सागाई भी कर ली थी लेकिन शादी से ठीक पहले दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया.
WWE सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) और उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला (Nikki Bella) ने पिछले साल एक दूसरे से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं. क्योंकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निकी बेला ने अपनी सेक्स लाइफ (Sex Life) के बारे में ऐसा खुलासा किया है जिससे जॉन सीना की हर तरफ किरकिरी हो रही हैं. दरअसल जॉन सीना के बाद निकी बेला एक बार फिर अपने पुराने डांस पार्टनर आर्टेम चिंगविंटसेव (Artem Chigvintsev) को डेट कर रही हैं.
ऐसे में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए निकी बेला से जब उनके सेक्स लाइफ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो अपने मौजूदा बॉयफ्रेंड से बेहद खुश हैं. निकी के मुताबिक आर्टेम चिंगविंटसेव अब तक के सबसे बेस्ट सेक्स पार्टनर (Sex Partner) है. लोग कहते है डांसर बेस्ट होते है तो मैं कहना चाहूंगी कि हां. जब आपके साथ डांसर हो तो आप पीछे नहीं रह सकते.
आपको बता दे कि जॉन सीना और निकी बेला ने 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया. जिसके बाद दोनों ने सागाई भी कर ली थी लेकिन शादी से ठीक पहले दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया. जिसके बाद से जॉन सीना ने कभी भी निकी के बारे में बात नहीं की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

