खेल

WWE Backlash 2025 Live Telecast in India: भारत में किस चैनल पर होगा डब्ल्यूडब्ल्यूई बैकलैश लाइव टेलीकास्ट? जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें धमाकेदार रेसलिंग इवेंट

हाल ही में WWE और Netflix के बीच बड़ी डील हुई है, जिसके तहत अब भारत में WWE के सभी PLE इवेंट्स की डिजिटल स्ट्रीमिंग का अधिकार Netflix के पास है. इसका मतलब है कि आप WWE Backlash 2025 को Netflix ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पास Netflix की एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है.

WWE Backlash 2025 Live Telecast in India: भारत में किस चैनल पर होगा डब्ल्यूडब्ल्यूई बैकलैश लाइव टेलीकास्ट? जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें धमाकेदार रेसलिंग इवेंट
WWE बैकलैश Logo (Photo Credit: X@WWEIndia)

WWE Backlash 2025: रेसलिंग फैंस के लिए एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन और ड्रामा का समय आ गया है, क्योंकि WWE का बहुप्रतीक्षित प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE) Backlash 2025 11 मई को आयोजित होने जा रहा है. यह WWE का पहला PLE होगा WrestleMania 41 के बाद, और इसी के साथ यह SummerSlam 2025 की कहानी का आगाज़ भी करेगा, जो इस बार पहली बार डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित होगा. WWE के इस खास इवेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होगा Undisputed WWE Championship, जिसमें चैंपियन जॉन सीना का सामना उनके ही गृहनगर के हीरो रैंडी ऑर्टन से होगा. यह मुकाबला कई मायनों में खास है, क्योंकि जॉन सीना 2009 के बाद पहली बार Backlash में उतरेंगे और संभवतः यह उनका आखिरी Backlash इवेंट भी हो सकता है. आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन के बाद सुरक्षा को लेकर BCCI का बड़ा फैसला; रिपोर्ट्स

इसके अलावा Men’s United States Championship एक fatal four-way match होगा, जिसमें चार सुपरस्टार्स एक साथ भिड़ेंगे. वहीं, Men’s और Women’s Intercontinental Championship मुकाबले सिंगल्स फॉर्मेट में खेले जाएंगे.

डब्ल्यूडब्ल्यूई बैकलैश(WWE Backlash) 2025 कहां हो रहा है?

WWE Backlash 2025 का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी राज्य के सेंट लुइस स्थित Enterprise Center में किया जाएगा. यह Backlash का 20वां संस्करण होगा, जिसकी शुरुआत 1999 में हुई थी. इस बार फैंस को चार बड़े चैंपियनशिप मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण होगा जॉन सीना बनाम रैंडी ऑर्टन का ऐतिहासिक मेन इवेंट. भारत में WWE Backlash 2025 का लाइव प्रसारण 11 मई को सुबह 4:30 बजे (IST) से शुरू होगा. इसलिए रेसलिंग प्रेमियों को यह इवेंट देखने के लिए सुबह जल्दी उठने की ज़रूरत पड़ेगी.

भारत में किस चैनल पर आएगा डब्ल्यूडब्ल्यूई बैकलैश 2025?

इस बार भारत में WWE का कोई आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर नहीं है, जिसके कारण फैंस को टीवी पर लाइव टेलीकास्ट देखने का विकल्प नहीं मिलेगा. इससे पहले WWE के मैच Sony Sports Network पर आते थे, लेकिन अब यह साझेदारी समाप्त हो चुकी है.

भारत में WWE Backlash 2025 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

हाल ही में WWE और Netflix के बीच बड़ी डील हुई है, जिसके तहत अब भारत में WWE के सभी PLE इवेंट्स की डिजिटल स्ट्रीमिंग का अधिकार Netflix के पास है. इसका मतलब है कि आप WWE Backlash 2025 को Netflix ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पास Netflix की एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है. फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें, तो आधिकारिक रूप से ऐसा कोई फ्री प्लेटफॉर्म नहीं है जो भारत में WWE Backlash का लाइव प्रसारण करता हो. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कुछ क्लिप्स और हाइलाइट्स WWE के YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).