लाइफस्टाइल

जानिए सुबह का समय क्यों सबसे अच्छा होता है सेक्स के लिए

क्या आपके सेक्स करने की फ्रीक्वेंसी उतनी अच्छी नहीं है जितना आप चाहते है? अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके सेक्स करने की टाइमिंग गलत हो सकती है. आप जिस वक्त सेक्स करते हैं हो सकता है वो वक्त आपके लिए सही न हो...

जानिए सुबह का समय क्यों सबसे अच्छा होता है सेक्स के लिए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

क्या आपके सेक्स करने की फ्रीक्वेंसी उतनी अच्छी नहीं है जितना आप चाहते है? अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके सेक्स करने की टाइमिंग गलत हो सकती है. आप जिस वक्त सेक्स करते हैं हो सकता है वो वक्त आपके लिए सही न हो. एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों की कामेच्छा में काफी अंतर होता है. ऐसा जरुरी नहीं है की दोनों को एक ही वक्त पर सेक्स करने का मन करे.

महिलाओं को सेक्स करने का मन शाम के वक्त करता है. वहीं पुरुष सुबह के वक्त सबसे ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव होते हैं. रिसर्च में ये बात साबित हुई है कि ज्यादातर लोग रात 9 बजे से सोने के पहले तक सेक्स करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार सोने से पहले सेक्स करना सही नहीं है. एक्सपर्ट्स के अनुसार रात में रात के वक्त सोने से पहले बहुत से कपल्स सेक्स करते तो जरूर हैं लेकिन इस वक्त उन्हें बेस्ट सेक्स एक्सपीरियंस नहीं होता. इसकी वजह यह है कि दिन भर की थकान के बाद आपकी बॉडी थकी हुई होती है और आप इस वक्त सेक्स को इंजॉय नहीं कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें: सेफ सेक्स के लिए अगर आप भी करते हैं कंडोम का इस्तेमाल, तो एक बार इस Video में जरूर देखें इसके बनने की पूरी प्रक्रिया

एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉर्निंग सेक्स सबसे अच्छा रहता है क्योंकि रातभर की अच्छी नींद के बाद आप सेक्स को अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं. सुबह उठने के बाद दोनों पार्टनर एनर्जी से भरपूर होते हैं और उस वक्त उनका हॉर्मोन पीक पर होता है जिससे आप बेहतर सेक्स कर पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).