देश

Why Russian Girls Are So Skinny: रशियन लड़कियां क्यों इतनी 'स्लिम एंड फिट' होती हैं? इंस्टाग्राम क्रिएटर अलेक्जेंड्रा डोरोखिना ने बताए 6 सिंपल डाइट हैक्स (Watch Video)

क्या आपने कभी सोचा है कि रशियन महिलाएं (Russian Women) इतनी स्लिम और फिट क्यों रहती हैं? इसका जवाब खुद रूस की एक महिला कंटेंट क्रिएटर अलेक्जेंड्रा डोरोखिना (Aleksandra Dorokhina) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में दिया है.

Why Russian Girls Are So Skinny: रशियन लड़कियां क्यों इतनी 'स्लिम एंड फिट' होती हैं? इंस्टाग्राम क्रिएटर अलेक्जेंड्रा डोरोखिना ने बताए 6 सिंपल डाइट हैक्स (Watch Video)
Photo- alex.dorokhina/Instagram

Why Russian Girls Are So Skinny: क्या आपने कभी सोचा है कि रशियन महिलाएं (Russian Women)  इतनी स्लिम और फिट क्यों रहती हैं? इसका जवाब खुद रूस की एक महिला कंटेंट क्रिएटर अलेक्जेंड्रा डोरोखिना (Aleksandra Dorokhina) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि रशियन लड़कियां कोई कड़ा डाइट प्लान नहीं अपनातीं, बल्कि कुछ आसान हेल्थ हैबिट्स को फॉलो करती हैं, जिससे वे फिट और एक्टिव बनी रहती हैं. उन्होंने 6 आसान हैक्स भी शेयर किए हैं जो उनकी स्लिम फिगर का राज हैं.

आइए जानते हैं वो 6 आसान फिटनेस ट्रिक्स, जो रशियन लड़कियां रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाती हैं.

ये भी पढें: समोसा, जलेबी और लड्डू पर सरकार की हेल्थ वॉर्निंग? PIB Fact Check से जानिए क्या है सच

रशियन लड़कियां क्यों रहती हैं इतनी फिट?

1. हर दिन 10,000 कदम चलें

अलेक्जेंड्रा बताती हैं कि रशियन लोग हर जगह पैदल जाते हैं. हम रोज़ 10,000 कदम चलते हैं, ये हमारे लिए नार्मल है. चलने से न सिर्फ वजन कंट्रोल में रहता है बल्कि मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव बना रहता है.

2. प्रोसेस्ड फूड और शुगर से बनाएं दूरी

उनका दूसरा बड़ा हैक है, ''प्रोसेस्ड चीज़ों और चीनी से परहेज'' वे कहती हैं कि जंक फूड को कम करना और नेचुरल खाने को अपनाना बहुत जरूरी है.

3. फुल होने पर खाना बंद कर देना

अलेक्जेंड्रा के मुताबिक, "हम बड़ी प्लेट नहीं लेते और जैसे ही पेट भर जाए, खाना छोड़ देते हैं.” मतलब है कि ओवरईटिंग नहीं करते. बस जितनी जरूरत है, उतना ही खाते हैं.

4. एक्टिव लाइफस्टाइल: योगा, पिलाटे और वर्कआउट

रशियन महिलाएं फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं. वो योग, पिलाटे और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करती हैं.

5. स्नैकिंग नहीं, असली खाना पसंद

अलेक्जेंड्रा कहती हैं, "हम फालतू स्नैकिंग की जगह हेल्दी मील पर ध्यान देते हैं.” इससे पेट भरता है और बार-बार खाने की आदत नहीं लगती.

6. स्ट्रेस में खाना नहीं, वॉक करना

वो कहती हैं, “अगर हमें तनाव होता है, तो हम खाने की बजाय चलने जाते हैं.” यानी इमोशनल ईटिंग नहीं करते, बल्कि एक्टिव रहना पसंद करते हैं.

विदेशी डाइट या महंगे जिम की जरूरत नहीं

फिट रहने के लिए आपको विदेशी डाइट या महंगे जिम की जरूरत नहीं. अगर आप भी अलेक्जेंड्रा डोरोखिना की तरह इन सिंपल आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लें, तो बिना भूखे रहे और जिंदगी का मजा लेते हुए हेल्दी और एक्टिव रह सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).