रिलेशनशिप

सपने में सेक्स करना, जानिए इसका सेहत पर पड़ता है कैसा असर

आमतौर पर सपनों को हमारे अवचेतन मन का हिस्सा माना जाता है. अगर आप सपने में सेक्स देखते हैं तो इसका आपकी सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

सपने में सेक्स करना, जानिए इसका सेहत पर पड़ता है कैसा असर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सपनों की दुनिया (World of Dream) हकीकत से बिल्कुल परे होती है. आमतौर पर कहा जाता है कि दिनभर जो ख्याल हमारे दिमाग में दौड़ते रहते हैं रात में सोने के बाद उसी तरह के सपने हम देखते हैं. कई बार गहरी नींद में हम ऐसे सपने देखते हैं जो हमारी कल्पना से अलग होते हैं. वैसे सोने के बाद हमें किसी भी तरह के सपने आ सकते हैं. जैसे ये सपने अच्छे हो सकते हैं या फिर डरावने भी. इसके अलावा कई लोग सपने में देखते हैं कि वो किसी के साथ सेक्स (Sex in dream) कर रहे हैं. दरअसल, आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्तता का असर अधिकांश कपल्स की सेक्स लाइफ (Sex Life) पर भी पड़ता दिखाई देता है.

ऐसे में कई कपल्स (Couples) जब सो जाते हैं तो खुद को सपने में सेक्स करते हुए देखते हैं. आखिर इस तरह के सपने क्यों आते हैं और इनका सेहत (Health) पर कैसा असर पड़ता है? चलिए जानते हैं.

क्यों आते हैं सेक्स के सपने?

कई बार सपने में हम खुद को किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखते हैं. कुछ पुरुष सपने में अपनी पार्टनर या किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए खुद को देखते हैं तो कुछ महिलाएं भी सपने में किसी मर्द के साथ खुद को सेक्स करते हुए देखती हैं. यह भी पढ़ें: सेक्स के दौरान पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करने से क्यों रोकती हैं महिलाएं, जानिए इसके 5 कारण

दरअसल, इस तरह के सपने अक्सर अधूरी इच्छाओं और अनपेक्षित विचारों को अभिव्यक्त करते हैं. सेक्स ड्रीम एक जरिया है जिसकी मदद से आप अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकते हैं. अगर आप अपने दिमाग में यौन कल्पनाओं को रखते हैं तो सोने के बाद इस तरह के सपने आपको आ सकते हैं.

सेक्स ड्रीम्स पर हो चुके हैं कई शोध

सपने में सेक्स या सेक्स ड्रीम्स को लेकर कई शोध भी हो चुके हैं. साल 2007 में यूनिवर्सिटी ऑफ मॉन्ट्रियल में हुए एक शोध में शामिल पुरुषों और महिलाओं में से करीब 8 फीसदी लोगों ने यह माना था कि उन्होंने सेक्स संबंधी सपने देखे थे. मनोचिकित्सक और सेक्सोलॉजिस्ट का मानना है कि सेक्स के सपने नींद की एक रैपिड आई मूवमेंट एक्टिविटी है. इस तरह के सपनों की संभावना तब अधिक होती है जब आप यौन सुख से वंचित होते हैं या आपकी सेक्स से जुड़ी इच्छाएं मन में दबी रह जाती हैं. यह भी पढ़ें: सेक्स का मजा हो जाएगा डबल, जब पार्टनर के साथ ट्राई करेंगे ये खास पोजीशन

सेहत के लिए फायदेमंद हैं ऐसे सपने

आमतौर पर सपनों को हमारे अवचेतन मन का हिस्सा माना जाता है. अगर आप सपने में सेक्स देखते हैं तो इसका आपकी सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको सपने में सेक्स देखकर अप्रत्यक्ष रूप से स्ट्रेस और थकान से निजात मिलती है और ये सपने आपको सुकून पहुंचाते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है.

नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है. इसकी वास्तविकता, सटीकता और विशिष्ट परिणाम की हम कोई गारंटी नहीं देते हैं. इसके अलावा इस लेख में बताए गए टिप्स  पूरी तरह कारगर से होंगे या नहीं इसका भी हम कोई दावा नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2019 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).