Happy Promise Day 2019 Wishes: प्रॉमिस डे पर प्यार में साथ निभाने का वादा जरूर करें, इन मैसेजेस को WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए भेजें और पार्टनर को स्पेशल होने का एहसास दिलाएं
आप जिससे प्यार करते हैं उनसे प्रॉमिस डे पर कोई खूबसूरत वादा जरूर करें, लेकिन उनसे मिलकर वादा करने से पहले आप प्रॉमिस डे के खूबसूरत मैसेजेस भेजकर उन्हें खास होने का एहसास दिला सकते हैं.
Happy Promise Day 2019 Wishes: (Valentine's Day) वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के पांचवे दिन प्रॉमिस डे (Promise Day) मनाया जाता है. 11 फरवरी को प्रॉमिस डे है और इस मौके पर कपल्स (Couples) एक-दूसरे से प्यार में जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं. इस दिन तोहफों से ज्यादा एहमियत प्यार में किए गए वादों की होती है. इस दिन सिर्फ गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड ही एक-दूसरे से प्यार में वादा नहीं करते, बल्कि शादीशुदा कपल्स भी अपने रिश्ते में प्यार को बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे से वादा करते हैं.
आप जिससे प्यार करते हैं उनसे प्रॉमिस डे पर कोई खूबसूरत वादा जरूर करें, लेकिन उनसे मिलकर वादा करने से पहले आप प्रॉमिस डे के खूबसूरत मैसेजेस भेजकर उन्हें खास होने का एहसास दिला सकते हैं. आप इन मैसेजेस को WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए उन्हें भेज सकते हैं.
1- ये प्रॉमिस है हमारा,
ना छोड़ेंगे कभी साथ तुम्हारा,
जो गए तुम हमें भूलकर,
ले आएंगे पकड़ के हाथ तुम्हारा.
हैप्पी प्रॉमिस डे. यह भी पढ़ें: Promise Day 2019: जिंदगी भर रहेगा रिश्ते में प्यार बरकरार, प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से करें ये 5 खूबसूरत वादे

2- सारी दुनिया से लड़ सकता हूं मैं एक हाथ के सहारे,
बस मेरे दूसरे हाथ में तेरा हाथ होना चाहिए.
प्रॉमिस डे पर चाहता हूं एक प्यारा सा वादा तुमसे,
नहीं छोड़ोगे कभी मेरा साथ ये वादा करो हमसे.
Happy Promise Day.

3- करते हैं वादा हम दोस्ती निभाएंगे,
कोशिश यही रहेगी कि तुम्हें ना सताएंगे,
कभी जरूरत पड़े तो हमें दिल से पुकारना,
मर भी रहे होंगे तो मोहलत लेकर तुमसे मिलने आएंगे.
Happy Promise Day.

4- आंखें खुले तो सामने चेहरा मेरे यार का हो,
आंखें बंद हो तो सपना मेरे यार का हो,
मैं जिंदगी जी लूंगा उस एक पल में,
इतना वादा करो कि मेरी हर सांस पर हक तुम्हारा हो.
Happy Promise Day.

5- तुम क्यों लगते हो इतने उदास-उदास से,
मनाने की कोई तरकीब हो तो बताओ हमसे,
वादा है तुमसे गिरवी रख सकता हूं अपनी जिंदगी,
बस तुम कीमत बताओ अपने मुस्कुराने की.
Happy Promise Day. यह भी पढ़ें: Valentine's Week 2019: 7 फरवरी से शुरु हो रहा है वैलेंटाइन वीक, यहां देखें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे?

6- हर लम्हा तेरा साथ निभाने का वादा करते हैं हम,
गम में तेरे होंठों की मुस्कान बनने का वादा करते हैं हम,
ख्वाहिश करते हैं तुम्हें अपनी जिंदगी बनाने की सनम,
तुम्हें बाहों में भरकर साथ जीने का वादा करते हैं हम.
Happy Promise Day.

बहरहाल, पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को स्पेशल बनाने के लिए प्रॉमिस डे पर प्यार में उनसे खूबसूरत वादा करने के साथ-साथ इन शानदार मैसेजेस को भेजकर उन्हें खास होने का एहसास दिलाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

