रेसिपी: गर्मी के मौसम में कूल रहने के लिए पिए Apple Mojito
यह ड्रिंक घर पर मिनटों में आसानी से बनाई जा सकती है
गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में सभी का दिल कोई भी ठंडी ड्रिंक पीने का करता है. ये ड्रिंक्स हमें तरोताज़ा रखती हैं, हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करती हैं. अगर ड्रिंक्स किसी फल से बनाई जाए तो इससे हमें जरुरी विटामिन भी मिलते हैं.
इस गर्मी में अपनी प्यास को बुझाने और अपने शारीर को हाईड्रेट रखने के लिए आप एप्पल मोजितो का सेवन कर सकते हैं. यह ड्रिंक घर पर मिनटों में आसानी से बनाई जा सकती है. यह गर्मियों में आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है.
Apple Mojito बनाने के लिए लगने वाली सामग्री
ताजा सेब
नींबू का रस
पुदीने की पत्तियां
चीनी स्वाद अनुसार
सोडा
बर्फ
बनाने की विधि
बारीक कटे हुए सेब के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों को एक गिलास में डालें
बेहतर स्वाद के लिए उन्हें से अच्छे से मिक्स करके शेक कर लें
अब इसमें थोड़ा नींबू का रस, चीनी का घोल और सोडा डालें
अपने ड्रिंक को रिफ्रेसिंग बनाने के लिए इसमें बर्फ को तोड़कर डालें
इसे बारीक कटे हुए सेब और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें.
Credit: Delhi Highway Restaurant
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2018 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

