त्योहार

World Music Day 2025 Quotes: ‘जहां शब्द विफल होते हैं, वहां संगीत बोलता है.’ अपनों को भेजें ये प्रेरक कोट्स!

विश्व संगीत दिवस, जिसे ‘फेटे डे ला म्यूजिक’ के नाम से भी जाना जाता है. इस दिवस की शुरुआत 21 जून 1982 को फ्रांस में हुई थी, जब फ्रांस के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और संगीतकार मौरिस फ्लुरेट ने मिलकर एक एक ऐसा दिन तय किया, जब हर कोई संगीत का आनंद ले सके.

World Music Day 2025 Quotes: ‘जहां शब्द विफल होते हैं, वहां संगीत बोलता है.’ अपनों को भेजें ये प्रेरक कोट्स!
विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

World Music Day 2025 Inspirational Quotes: विश्व संगीत दिवस (World Music Day), जिसे ‘फेटे डे ला म्यूजिक’ के नाम से भी जाना जाता है. इस दिवस की शुरुआत 21 जून 1982 को फ्रांस में हुई थी, जब फ्रांस के संस्कृति मंत्री जैक लैंग (Jack Lang) और संगीतकार मौरिस फ्लुरेट (Maurice Fleuret) ने मिलकर एक एक ऐसा दिन तय किया, जब हर कोई संगीत का आनंद ले सके. वस्तुतः यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगीत से जुड़ने का अवसर देता है. विश्व संगीत दिवस (21 जून 2025) को इंजॉय करने के लिए अपने नाते-रिश्तेदारों एवं मित्रों को नीचे दिये रोचक एवं प्रेरक कोट्स भेज सकते हैं. यह भी पढ़ें: World Music Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस? जानें इसका महत्व, रोचक इतिहास एवं सेलिब्रेशन!

विश्व संगीत दिवस पर कुछ प्रेरक और रोचक कोट्स!

1- ‎‘जहां शब्द खत्म हो जाते हैं, वहां संगीत शुरू होता है.’
- हेनरिक हाइने

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ‘संगीत वह व्यक्त करता है जिसे शब्दों में नहीं रखा जा सकता और जो चुप नहीं रह सकता.’
- विक्टर ह्यूगो

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ‘संगीत एक नैतिक नियम है। यह ब्रह्मांड को आत्मा, मन को पंख, कल्पना को उड़ान और जीवन और हर चीज़ को आकर्षण और उल्लास देता है.’
- प्लेटो

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- ‘संगीत नोटों में नहीं, बल्कि उनके बीच की खामोशी में है.’
वोल्फगैंग एमॅड्यूस मोजार्ट

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- ‘संगीत के बारे में एक अच्छी बात यह है कि जब यह आपको छूता है, तो आपको कोई दर्द महसूस नहीं होता.’
- बॉब मार्ले

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

6- ‘संगीत मानव जाति की सार्वभौमिक भाषा है.’
- हेनरी वाड्सवर्थ लोंगफेलो

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

7- ‘संगीत जादू का सबसे मजबूत रूप है.’
- मैरीलिन मैनसन

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

8- ‘संगीत दिल को सुंदर, काव्यात्मक बातें बताने का दिव्य तरीका है.’
- पाब्लो कैसल्स

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

9- ‘संगीत दुनिया को बदल सकता है क्योंकि यह लोगों को बदल सकता है.’
- बोनो

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

10- ‘संगीत ध्वनियों के साथ सोचने की कला है.’
- जूल्स कॉम्बैरियू

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

11- ‘जहाँ शब्द विफल हो जाते हैं, वहाँ संगीत बोलता है.’
- हैंस क्रिश्चियन एंडरसन

विश्व संगीत दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

विश्व संगीत दिवस का पहला आयोजन 1982 में फ्रांस के कई शहरों में हजारों की तादाद में संगीतकारों द्वारा सड़कों, एवं सार्वजनिक स्थलों पर संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. यह शो इतना सफल रहा कि देखते-देखते फ्रांस के बाहर इसकी धाक पहुंच गई, बताते हैं कि आज 120 से अधिक देशों में विश्व संगीत दिवस मनाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).