World Heritage Day 2019: भारत में हैं विश्व के 36 ऐतिहासिक धरोहर, जानिए वर्ल्ड हेरिटेज डे का इतिहास और इसका महत्व
यूनेस्को ने भारत में करीब 36 ऐतिहासिक स्थलों, शहरों, इमारतों और गुफाओं को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है. देश में स्थित ये ऐतिहासिक धरोहर हमारी विशाल संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को बयां करते हैं. जिनमें से कुल 27 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर है.
World Heritage Day 2019: हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस यानी वर्ल्ड हेरिटेज दिवस (World Heritage Day) मनाया जाता है. इस दिवस को विश्व की सांस्कृतिक विरासत, स्मारकों की विविधता, इनकी प्रासंगिकता को लेकर जन जागरुकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है. इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (The International Council on Monuments and Sites) (ICOMOS) ने साल 1982 में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाने का ऐलान किया था. हर साल इस दिवस को अलग-अलग थीम यानी विषयों के आधार पर मनाया जाता है और इस साल का विषय है ग्रामीण परिदृश्य (Rural Landscapes).
विश्व हेरिटेज दिवस के जरिए विश्व के ऐतिहासित धरोहरों के सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व से दुनिया भर के लोगों को रूबरू कराने का प्रयास किया जाता है. इसके साथ ही इतिहास की इन विरासतों को बचाने के लिए लगातार कोशिश की जाती है.
दुनिया भर में हैं कुल 1052 ऐतिहासिक धरोहर
संयुक्त राष्ट्रसंघ की संस्था यूनेस्को ने विश्व में कुल 1052 विश्व धरोहर घोषित किए हैं, जिन्हें ऐतिहासिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. विश्व के इन धरोहरों में से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल शामिल हैं.
भारत में हैं विश्व के 36 ऐतिहासिक धरोहर
यूनेस्को ने भारत में करीब 36 ऐतिहासिक स्थलों, शहरों, इमारतों और गुफाओं को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है. देश में स्थित ये ऐतिहासिक धरोहर हमारी विशाल संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को बयां करते हैं. जिनमें से कुल 27 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 2 मिश्रित धरोहर हैं. इन धरोहरों की सुरक्षा करना और इनके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी हमारी है. यह भी पढ़ें: National Maritime Day 2019: राष्ट्रीय समुद्री दिवस आज, जानिए भारत के लिए कितना खास है यह दिन
भारत के ऐतिहासिक धरोहरों की लिस्ट
1- अजंता की गुफाएं (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)
2- आगरा का किला (आगरा, उत्तर प्रदेश)
3- ताज महल (आगरा, उत्तर प्रदेश)
4- एलोरा की गुफाएं (महाराष्ट्र)
5- कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा)
6- महाबलिपुरम के स्मारक समूह (तमिलनाडु)
7- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान)
8- कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ( असम)
9- मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम)
10- गोवा के चर्च (गोवा)
11- हम्पी (कर्नाटक)ट
12- फतेहपुर सिकरी (उत्तर प्रदेश)
13- खजुराहो स्मारक समूह (मध्य प्रदेश)
14- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (पश्चिम बंगाल)
15- एलिफेंटा की गुफाएं (महाराष्ट्र)
16- पत्तदकल (कर्नाटक)
17- महान चोल मंदिर (तमिलनाडु)
18- नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी (उत्तराखंड)
19- सांची के बौद्ध स्तूप (मध्य प्रदेश)
20- हुमायूं का मकबरा (दिल्ली)
21- कुतुब मीनार (दिल्ली)
22- भारतीय पर्वतीय रेल (दार्जिलिंग)
23- बोधगया का महाबोधि विहार (बिहार)
24- भीमबेटका शैलाश्रय (मध्य प्रदेश)
25- चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान (गुजरात)
26- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (महाराष्ट्र)
27- दिल्ली का लाल किला (दिल्ली)
28- जयपुर का जंतर मंतर (राजस्थान)
29- पश्चिमी घाट (महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल)
30- राजस्थान के पहाड़ी किले (राजस्थान)
31- ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान (हिमाचल प्रदेश)
32- रानी की वाव (गुजरात)
33- नालंदा विश्वविद्यालय (बिहार)
34- कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (सिक्किम)
35- ली कोर्बुजिए के वास्तुशिल्प (चंडीगढ़)
36- अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर (गुजरात) यह भी पढ़ें: भोपाल का ऐतिहासिक ताजमहल अब बनेगा ‘हेरिटेज होटल’
गौरतलब है कि विश्व धरोहरों की लिस्ट में शामिल इन ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझाने, उनकी सुरक्षा, संरक्षण और उनके गौरवशाली इतिहास के प्रति दुनिया भर के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ही हर साल विश्व धरोहर दिवस यानी वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

