Vikram Samvat 2082 Wishes: विक्रम संवत 2082 के इन शानदार HD Images, GIF Greetings, Wallpapers के जरिए दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
चैत्र मास से शुक्ल पक्ष यानी 30 मार्च के दिन रविवार पड़ रहा है और इस दिन नव संवत की शुरुआत होने की वजह से विक्रम संवत के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य देव हैं. इस दिन को देश के विभिन्न हिस्सों में गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, युगादि, नवरेह जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस अवसर पर आप विक्रम संवत 2082 के इन शानदार एचडी इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स के जरिए हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Vikram Samvat 2082 Wishes in Hindi: इस साल 30 मार्च 2025 से नव संवत (Nav Samvat) यानी विक्रम संवत 2082 (Vikram Samvat 2082) की शुरुआत हो रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) की शुरुआत होती है और जिस दिन ये तिथि शुरु होती है, उस दिन का अधिपति नववर्ष यानी नव संवत्सर का राजा कहलाता है. कहा जाता है कि राजा विक्रमादित्य (Raja Vikramaditya) ने 2069 वर्ष पहले अपनी प्रजा को शकों से मुक्त कराया था. विक्रम संवत, ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 वर्ष आगे है और यह इस वर्ष को 2082 के रूप में चिह्नित करता है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के पहले दिन मनाया जाने वाला हिंदू नववर्ष अपनी गणितीय सटीकता के लिए प्रसिद्ध है. राजा विक्रमादित्य ने इस संवत की शुरुआत की थी, इसलिए नव संवत को विक्रम संवत कहा जाता है.
चैत्र मास से शुक्ल पक्ष यानी 30 मार्च के दिन रविवार पड़ रहा है और इस दिन नव संवत की शुरुआत होने की वजह से विक्रम संवत के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य देव हैं. इस दिन को देश के विभिन्न हिस्सों में गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, युगादि, नवरेह जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस अवसर पर आप विक्रम संवत 2082 के इन शानदार एचडी इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स के जरिए हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 05:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).