Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

मुंबई: भारत के सबसे बहादुर और प्रगतिशील शासकों में से एक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) आज, 19 फरवरी 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है. मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले शिवाजी महाराज की यह 396वीं जयंती है. महाराष्ट्र में इसे 'शिव जयंती' (Shiv Jayanti) के रूप में एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 19 फरवरी, 1630 को पुणे (Pune) के शिवनेरी किले (Shivneri Fort) में हुआ था. वैसे तो छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती साल में दो बार मनाने की परंपरा है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार उनकी जन्म तिथि 19 फरवरी है, जिसे सरकार द्वारा आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है. वहीं, हिंदू कैलेंडर (विक्रम संवत) के अनुसार उनका जन्म फाल्गुन कृष्ण तृतीया को हुआ था, जिसे कई लोग 'तिथि' के अनुसार मनाते हैं.

शिव जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के किलों और शहरों में पालकी यात्राएं निकाली जाती हैं, साथ ही ढोल-ताशों के साथ शौर्य गाथाएं गाई जाती हैं. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन मराठी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- श्वासात रोखूनी वादळ, डोळ्यांत रोखली आग

देव आमचा छत्रपती, एकटा मराठी वाघ

शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा!

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

2- स्वराज्याचा ज्याला लागतो ध्यास,

रयतेचे सुख ही एकच मनी होती आस,

मुघलांनाही कधी न कळला त्याचा गनिमी कावा

असा वाघिणीचा होता तो छावा

शिव जयंतीच्या शुभेच्छा!

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

3- पावित्र्य तव राखिले

स्वराज्यस्वप्न तव साकारिले…

गर्जुनिया केलासी हिंदोत्सव साजरा

शिवराजा तूज मानाचा मुजरा…

शिवजयंतीच्या शुभेच्छा!

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

4- ताठ होतील माना

उंच होतील नजरा

या रयतेच्या राजाला

मानाचा मुजरा

छत्रपती शिवाजी महाराज जयंतीच्या शुभेच्छा

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

5- अंगात हवी रग

रक्तात हवी धग

छाती आपोआप फुगते

एकदा जय शिवराय बोलून बघ

शिवजयंतीच्या शुभेच्छा!

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

छत्रपति शिवाजी महाराज को न केवल एक योद्धा बल्कि एक बेहतरीन सैन्य प्रशासक और रणनीतिकार के रूप में याद किया जाता है. उन्होंने मुगलों के खिलाफ कई ऐतिहासिक युद्ध लड़े और जीते. उन्होंने अपने प्रशासन में फारसी के बजाय मराठी और संस्कृत भाषा को बढ़ावा दिया. साल 1674 में उन्हें औपचारिक रूप से 'छत्रपति' (सम्राट) के रूप में ताज पहनाया गया था. उन्हें 'भारतीय नौसेना के पिता' (Father of Indian Navy) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने ही सबसे पहले मजबूत नौसैनिक बेड़े की आवश्यकता को समझा था.

शिवाजी महाराज के जीवन पर उनकी माता जीजाबाई का गहरा प्रभाव था. एक अत्यंत धार्मिक और साहसी महिला होने के नाते, उन्होंने शिवाजी को बचपन से ही रामायण और महाभारत की शिक्षाएं दीं, जिससे उनमें 'स्वराज्य' (स्व-शासन) और ईमानदारी के बीज बोए गए. वे धार्मिक संतों का बहुत सम्मान करते थे और उनका शासन धर्मनिरपेक्षता व न्याय पर आधारित था.