त्योहार

Sheetala Saptami 2025 Wishes: शीतला सप्तमी की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quote, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

मान्यता है कि शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की विधिवत पूजा करने से वो अपने भक्तों की चेचक, खसरा आदि रोगों से रक्षा करती हैं. उनके पूजन से भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है और आरोग्य का वरदान मिलता है. ऐसे में शीतला सप्तमी पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Sheetala Saptami 2025 Wishes: शीतला सप्तमी की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quote, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
शीतला सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Sheetala Saptami 2025 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami) का व्रत रखा जाता है, जिसका शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ माता शीतला (Mata Sheetala) की पूजा करते हैं, फिर अगले दिन यानी शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) को माता को बसौड़े का भोग अर्पित किया जाता है यानी शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और पूरा परिवार भी बासी भोजन ही करता है, जिसे एक दिन पहले बनाकर रख लिया जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों को आरोग्य की प्राप्ति होती है और उनकी समस्त मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इस साल 21 मार्च 2025 को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है.

मान्यता है कि शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की विधिवत पूजा करने से वो अपने भक्तों की चेचक, खसरा आदि रोगों से रक्षा करती हैं. उनके पूजन से भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है और आरोग्य का वरदान मिलता है. ऐसे में शीतला सप्तमी पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- जय शीतला माता!
शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर
भगवती शीतला से आप सभी के
स्वस्थ व मंगलमय जीवन तथा
अपार सुख-समृद्धि का संचार
करने की कामना करते है.
शीतला सप्तमी की शुभकामनाएं

शीतला सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- माता शीतला आप सबके
घर-परिवार में सुख-समृद्धि दें
आपके बच्चों को स्वस्थ रखें और
आपके जीवन को खुशिहाली से भर दे.
शीतला सप्तमी की शुभकामनाएं

शीतला सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- मां शीतला आपकी और
आपके परिवार की रक्षा करें
साथ ही सभी को रोग मुक्त रखें
शीतला सप्तमी की शुभकामनाएं

शीतला सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर
भगवती शीतला आप सभी को
स्वस्थ, मंगलमय जीवन तथा
अपार सुख-समृद्धि प्रदान करें.
शीतला सप्तमी की शुभकामनाएं

शीतला सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- 'वन्देऽहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बरराम्‌,
मार्जनीकलशोपेतां सूर्पालंकृतमस्तकाम्।'
शीतला माता रोग जन्तु से सबकी रक्षा करें.
शीतला सप्तमी की शुभकामनाएं

शीतला सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि होली के बाद सातवें दिन शीतला सप्तमी मनाई जाती है और उसके अगले दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है. इस पर्व को गुजरात, राजस्थान, यूपी और एमपी में भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है. शीतला सप्तमी पर पवित्रता से भोजन बनाया जाता है और मां शीतला की विधिवत पूजा की जाती है, फिर अगले दिन उन्हें बासी भोजन का भोग अर्पित किया जाता है. शीतला अष्टमी पर मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाकर लोग बसौड़ा मनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).