Shani Jayanti 2026 Messages: हैप्पी शनि जयंती! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes और GIF Greetings

शनि जयंती के पावन पर्व पर शुभकामना संदेशों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी जारी है. लोग वॉट्सऐप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भक्तिमय कोट्स, मैसेजेस और जीआईएफ (GIF) ग्रीटिंग्स साझा कर रहे हैं. आप भी ‘हैप्पी शनि जयंती’ संदेशों के साथ अपनों को इस पावन दिवस की बधाई दे सकते हैं.

शनि जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

Shani Jayanti 2026 Messages In Hindi: आज (16 मई 2026) देशभर में न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जन्मोत्सव (Shani Jayanti) मनाया जाता है, जिसे 'शनैश्चर जयंती' (Shaneshchar Jayanti) के नाम से भी जाना जाता है. इस विशेष अवसर पर सुबह से ही देशभर के प्रमुख शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ लोग तेल अर्पित कर भगवान शनि का आशीर्वाद ले रहे हैं.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव सूर्यदेव और माता छाया के पुत्र हैं. उन्हें न्याय का देवता माना जाता है जो मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं. धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि शनिदेव की वक्र दृष्टि यदि किसी पर पड़ती है तो राजा भी रंक बन जाता है, वहीं उनकी प्रसन्नता किसी रंक को भी राजा बना सकती है. यही कारण है कि भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए आज के दिन विशेष अनुष्ठान करते हैं.

शनि जयंती के पावन पर्व पर शुभकामना संदेशों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी जारी है. लोग वॉट्सऐप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भक्तिमय कोट्स, मैसेजेस और जीआईएफ (GIF) ग्रीटिंग्स साझा कर रहे हैं. आप भी ‘हैप्पी शनि जयंती’ संदेशों के साथ अपनों को इस पावन दिवस की बधाई दे सकते हैं.

1- देव शनि की महिमा देखो,
करते न्याय बराबर देखो,
जीवन के दुःख-कष्ट दूर हो जाते,
उनकी शरण में जाकर देखो.

हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

2- जोड़े हाथ हम खड़े हैं बनके भिखारी,
दया करो हे शनिदेव आए हम शरण तिहारी,
तुमको सब कहते हैं नौ ग्रहों में दंडनायक,
क्योंकि तुम हो कर्मों के फलदाता...
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

3- हे दाढ़ी-मूछों वाले, लंबी जटाएं पाले,
हे दीर्घ नेत्रवाले, शुष्कोदरा निराले,
भय आकृति तुम्हारी, सब पापियों को मारे,
स्वीकारो नमन हमारे, हे शनि भक्तों के रखवाले.

हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

4- हे शनि देव तेरी जय जय कार,
नीलवर्ण की छवि तुम्हारी,
ग्रह मंडल के तुम बलिहारी,
तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार.
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

5- हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले, कालाग्नि रूप वाले,
हल्के शरीर वाले,स्वीकारो नमन हमारे,
शनिदेव हम हैं तुम्हारे सच्चे सुकर्म वाले,
बसते हो मन में तुम ही हमारे...
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

आज के दिन कुंडली में मौजूद शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, आज के दिन पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है.

पूजन की संक्षिप्त विधि:

Share Now

Tags

festivals and events Happy Shani Jayanti Happy Shani Jayanti 2026 Lord Shani Shani Dev Jayanti Shani Dev Jayanti 2026 Shani Dev Jayanti Wishes Shani Jayanti Shani Jayanti 2026 Shani Jayanti 2026 messages Shani Jayanti 2026 Wishes Shani Jayanti Greetings Shani Jayanti HD Images Shani Jayanti Messages in Hindi Shani Jayanti Quotes Shani Jayanti SMS Shani Jayanti Wallpapers Shani Jayanti Wishes 2026 Shani Jayanti Wishes in Hindi कर्मफलदाता शनि दंडनायक शनि भगवान शनि जयंती 2026 शनि जयंती शनि जयंती 2026 शनि जयंती एचडी वॉलपेपर्स शनि जयंती की शुभकामनाएं शनि जयंती की हार्दिक बधाई शनि जयंती कोट्स शनि जयंती ग्रीटिंग्स शनि जयंती फेसबुक ग्रीटिंग्स शनि जयंती मैसेजेस शनि जयंती विशेज शनि जयंती वॉट्सऐप स्टिकर्स शनि जयंती वॉलपेपर्स शनि जयंती शुभकामना संदेश शनि जयंती हिंदी मैसेजेस शनि जयंती हिंदी विशेज शनिदेव शनिदेव जयंती 2026 हैप्पी शनि जयंती हैप्पी शनि जयंती 2026