भारत में चांद नजर आने के बाद भारत में आज से तरावीह की नमाज अदा की जाएगी. वहीं कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा होगा
Ramadan Moon Sighting in Delhi & Maharashtra: भारत में चांद नजर आने के बाद भारत में आज से पढ़ी जाएगी तरावीह की नमाज
भारत में रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आज शाम चांद देखने की कोशिश की जाएगी. चांद नजर आने पर कल, 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जा सकता है.
Ramadan Moon Sighting in Delhi & Maharashtra: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने 'रमजान' की शुरुआत को लेकर भारत में उत्साह का माहौल है. आज, 18 फरवरी की शाम को दिल्ली और महाराष्ट्र समेत पूरे देश में चांद देखने की कोशिश की जाएगी. यदि आज शाम अर्धचंद्र (हिलाल) नजर आता है, तो भारत में कल यानी 19 फरवरी, 2026 को पहला रोजा रखा जाएगा.सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे खाड़ी देशों में मंगलवार को ही चांद देख लिया गया था, जिसके चलते वहां आज, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा गया है.
सऊदी अरब में आज है पहला रोजा
परंपरा के अनुसार, भारत में रमजान की शुरुआत आमतौर पर खाड़ी देशों के एक दिन बाद होती है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी बुधवार 18 फरवरी को चंदन नजर आयेगा. जिसके एक दिन बदल यानी 19 फरवरी से पहला रोजा होगा. यह भी पढ़े: Ramadan Moon Sighting 2026 in Saudi Arab-UAE: सऊदी अरब में रमजान का चांद नजर आने पर लोगों को दी गई मुबारकबाद
दिल्ली और मुंबई में चांद देखने का समय
खगोलीय गणनाओं के अनुसार, आज सूर्यास्त के बाद चांद दिखने की सबसे ज्यादा संभावना है. प्रमुख शहरों में चांद देखने का संभावित समय इस प्रकार है:
-
नई दिल्ली: शाम 6:18 बजे से 6:42 बजे के बीच.
-
मुंबई: शाम 6:45 बजे से 7:10 बजे के बीच.
-
पुणे: शाम 6:40 बजे से 7:05 बजे के बीच.
दिल्ली में मरकजी फतेहपुरी मस्जिद और मुंबई में खिलाफत हाउस व अन्य हिलाल कमेटियां चांद की तस्दीक (पुष्टि) के बाद आधिकारिक घोषणा करेंगी.
पहले रोजे का संभावित समय (सहरी और इफ्तार)
अगर कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा होता है, तो प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय लगभग इस प्रकार रहेगा:
| शहर | सहरी (समाप्ति) | इफ्तार (शुरुआत) |
| दिल्ली | सुबह 05:36 AM | शाम 06:15 PM |
| मुंबई | सुबह 05:41 AM | शाम 06:43 PM |
बाजारों में रौनक और मस्जिदों में तैयारी
रमजान की पूर्व संध्या पर दिल्ली के चांदनी चौक, जामा मस्जिद और मुंबई के मोहम्मद अली रोड व भिंडी बाजार जैसे इलाकों में भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग खजूर, फल, फेनी और अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. मस्जिदों में 'तरावीह' की नमाज के लिए विशेष कालीन बिछाए गए हैं और रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
धार्मिक महत्व
रमजान इस्लामी साल का नौवां महीना है, जिसमें मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक अन्न और जल का त्याग करते हैं. यह महीना केवल भूखे-प्यासे रहने का नहीं, बल्कि आत्म-संयम, दान (जकात) और अल्लाह की इबादत का प्रतीक है. अगर आज चांद नजर नहीं आता है, तो शाबान का महीना 30 दिन का पूरा होगा और पहला रोजा 20 फरवरी, शुक्रवार से शुरू होगा.