Radha Ashtami 2025 Wishes: राधा अष्टमी के इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं

बरसाने वाली राधा रानी के जन्मोत्सव को वैसे तो देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना के मंदिरों में राधा रानी के जन्मोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. राधा रानी के जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

रााधा अष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Radha Ashtami 2025 Wishes in Hindi: सनातन धर्म में राधा अष्टमी (Radha Ashtami) का विशेष महत्व बताया जाता है. राधा रानी के जन्मोत्सव के इस पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) मनाए जाने के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु राधा-कृष्ण (Radha-Krishna) की आराधना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं. इस दिन देशभर के राधा-कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस साल उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए राधा अष्टमी 31 अगस्त 2025, रविवार को मनाई जा रही है.

बरसाने वाली राधा रानी के जन्मोत्सव को वैसे तो देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना के मंदिरों में राधा रानी के जन्मोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. राधा रानी के जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- कर भरोसा राधे नाम का,
धोखा कभी न खाएगा,
हर मौके पर कृष्ण,
तेरे घर सबसे पहले आएंगे.
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं

रााधा अष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- राधा-कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था,
दुनिया को प्यार का सही मतलब जो समझाना था.
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं

रााधा अष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- कृष्ण ने राधा से पूछा,
ऐसी एक जगह बताओ,
जहां मैं नहीं हूं,
राधा ने मुस्कुरा के कहा,
बस मेरे नसीब में…
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं

रााधा अष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- बैकुंठ में भी ना मिले जो,
वो सुख कान्हा तेरे वृंदावन धाम में हैं
कितनी भी बड़ी विपदा हो चाहे,
समाधान तो बस श्री राधे तेरे नाम में हैं.
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं

रााधा अष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- हे कान्हा, तुम संग बीते वक्त का,
मैं कोई हिसाब नहीं रखती,
मैं बस लम्हें जीती हूं,
इसके आगे कोई ख्वाब नहीं रखती.
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं

रााधा अष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी एक-दूसरे से अत्यंत प्रेम करते थे. मान्यता है कि राधा रानी का नाम जपने मात्र से कान्हा अत्यंत प्रसन्न होते हैं, जबकि कहा तो यह भी जाता है कि राधा की पूजा के बिना कान्हा की पूजा अधूरी मानी जाती है, इसलिए जो लोग कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं, उन्हें राधा अष्टमी का व्रत भी जरूर रखना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन व्रत रखकर राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. इसके साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इस दिन व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट होते हैं.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Radha Ashtami Happy Radha Ashtami 2025 Radha Ashtami Radha Ashtami 2025 radha ashtami banner Radha Ashtami Greetings radha ashtami ki shubhkamnaye in hindi Radha Ashtami Messages Radha Ashtami Photos radha ashtami poster Radha Ashtami Quotes radha ashtami shayari Radha Ashtami SMS radha ashtami vrat radha ashtami vrat katha Radha Ashtami Wallpapers Radha Ashtami WhatsApp Stickers Radha Ashtami Wishes radha ashtami wishes in hindi Radhashtami Radhashtami 2025 Radhashtami Greetings Radhashtami Messages Radhashtami Photos Radhashtami Quotes Radhashtami SMS Radhashtami Wallpapers Radhashtami WhatsApp Stickers Radhashtami Wishes राधा अष्टमी राधा अष्टमी 2025 राधा अष्टमी इमेजेस राधा अष्टमी एसएमएस राधा अष्टमी की बधाई राधा अष्टमी की शुभकामनाएं राधा अष्टमी कोट्स राधा अष्टमी ग्रीटिंग्स राधा अष्टमी फोटोज राधा अष्टमी मैसेज राधा अष्टमी विशेज राधा अष्टमी वॉलपेपर्स राधा अष्टमी व्रत राधा अष्टमी व्रत कथा राधा अष्टमी शुभकामना संदेश राधाष्टमी राधाष्टमी 2025 राधाष्टमी इमेजेस राधाष्टमी एसएमएस राधाष्टमी कोट्स राधाष्टमी ग्रीटिंग्स राधाष्टमी फोटोज राधाष्टमी मैसेज राधाष्टमी विशेज राधाष्टमी वॉलपेपर्स हैप्पी राधा अष्टमी 2025 हैप्पी राधाष्टमी

\