त्योहार

Pongal 2026 Wishes: पोंगल के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

पोंगल नई फसल के आगमन का प्रतीक है, इसलिए इस दिन किसान अपनी नई फसल का पहला भाग भगवान सूर्य को अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति यानी पोंगल पर सूर्य देव के उत्तरायण होने से मौसम में बदलाव होने लगता है, जिससे खेती के लिए अनुकूल समय आता है. इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को पोंगल की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Pongal 2026 Wishes: पोंगल के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
पोंगल 2026 (Photo Credits: File Image)

Pongal 2025 Hindi Wishes: नए साल के पहले पर्व के तौर पर जहां देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है तो वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल के तौर पर जाना जाता है. तमिलनाडु (Tamil Nadu), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), कर्नाटक (Karnataka) और केरल (Kerala) जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में पोंगल (Pongal) को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और इस उत्सव का जश्न चार दिनों तक चलता है. इस साल 14 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 तक पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है. पोंगल चार दिनों तक चलने वाला एक ऐसा त्योहार है जो तमिल संस्कृति और कृषि परंपराओं का एक खास प्रतीक है. इस चार दिवसीय पर्व के हर एक दिन का अपना एक विशेष महत्व है. इस दौरान लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं.  पोंगल का मतलब है 'उबलना', और यह इसीलिए है, क्योंकि इस पर्व पर चावल, दूध और गुड़ से बना एक विशेष पकवान उबाला जाता है.

पोंगल नई फसल के आगमन का प्रतीक है, इसलिए इस दिन किसान अपनी नई फसल का पहला भाग भगवान सूर्य को अर्पित करते हैं. ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति यानी पोंगल पर सूर्य देव के उत्तरायण होने से मौसम में बदलाव होने लगता है, जिससे खेती के लिए अनुकूल समय आता है. इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को पोंगल की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- आज से सूर्य हुए हैं उत्तरायण,
शुभ तिथियों का हुआ है आगमन,
आपके जीवन में शुभ घड़ी आए,
फैमली के संग पोंगल मनाएं.
पोंगल की शुभकामनाएं

पोंगल 2026 (Photo Credits: File Image)

2- भगवान करे कि आपके दिल में प्यार,
और मोहब्बत हमेशा उसी तरह बनी रहे,
जैसे कि पोंगल के मटके में चावल,
पोंगल की शुभकामनाएं

पोंगल 2026 (Photo Credits: File Image)

3- मंदिर में बजने लगी हैं घंटियां,
और सजने लगी है आरती की थाली,
सूर्य की रोशन किरणों के साथ,
अब तो सुनाई देती है एक ही बोली.
पोंगल की शुभकामनाएं

पोंगल 2026 (Photo Credits: File Image)

4- सूरज हुए दक्षिण से उत्तर,
लो शुभ दिन अब आया है,
मौज-मस्ती में दिन बीते,
अब आया हैप्पी पोंगल है.
पोंगल की शुभकामनाएं

पोंगल 2026 (Photo Credits: File Image)

5- पोंगल के इस पावन मौके पर,
भगवान सूर्य आपको अपनी गर्माहट दें,
पोंगल का यह पावन त्योहार आपको,
गन्ने की मिठास की तरह और मीठा बनाए.
पोंगल की शुभकामनाएं

पोंगल 2026 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि चार दिवसीय पोंगल उत्सव में भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल, कानुम पोंगल शामिल है. पोंगल से ही तमिल नववर्ष की शुरुआत होती है, इसलिए इस बहुत हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. पोंगल में सूर्य उपासना के अलावा इंद्रदेव, मवेशियों और कृषि से संबंधित वस्तुओं की पूजा की जाती है. इस पर्व को धान की कटाई की खुशी में मनाया जाता है. पोंगल, तमिल महीने ताई की पहली तारीख को मनाया जाता है. चार दिवसीय यह उत्सव सूर्य देव और इंद्र देव को समर्पित है. इस उत्सव के दौरान किसान सूर्य देव व इंद्र देव की पूजा करके उनसे अच्छी बारिश और बेहतर फसल की प्रार्थना करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).