त्योहार

Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त को...इस बार रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षा बंधन इस साल शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसे राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

Raksha Bandhan 2025: 8 या  9 अगस्त को...इस बार रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय
Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025 Date & Time: भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षा बंधन इस साल शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसे राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, उनके लंबे जीवन और सुख-शांति की कामना करती हैं. वहीं भाई बहनों को उपहार देते हैं और उनकी सुरक्षा का वादा करते हैं. रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है.

ये भी पढें: लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षा बंधन पर 250 रुपये का उपहार मिलेगा: मोहन यादव

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल राखी बांधने का सबसे शुभ समय 'अपरााह्न मुहूर्त' दोपहर 1:41 बजे से 2:54 बजे तक रहेगा. हालांकि, पूरा राखी बांधने का समय सुबह 6:03 बजे से लेकर दोपहर 2:54 बजे तक का है. हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 3:42 बजे से हो रही है और यह 9 अगस्त को दोपहर 2:54 बजे तक रहेगी.

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि राखी भद्रा काल में नहीं बांधी जाती, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है. भद्रा काल पूर्णिमा तिथि के पहले हिस्से में होता है. इसलिए रक्षासूत्र बांधने का कार्य भद्रा समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए.

रक्षा बंधन का महत्व

इस दिन बहनें पूजा की थाली सजाती हैं, जिसमें राखी, रोली, चावल, मिठाई और दीपक होता है. भाई की आरती उतारकर बहन उसके माथे पर तिलक लगाती है और राखी बांधती है. भाई बहन को उपहार देता है और उसे जीवनभर उसकी रक्षा का वचन देता है. यह त्योहार परिवार के बीच प्रेम और एकजुटता को मजबूत करता है.

रक्षा बंधन सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि एक भावनात्मक डोर है जो भाई-बहन को जोड़ती है. इस दिन अगर शुभ मुहूर्त और परंपराओं का ध्यान रखा जाए, तो यह पर्व और भी पवित्र और यादगार बन जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).