Odia New Year 2023 Messages: ओडिया नव वर्ष की इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें शुभकामनाएं
पना संक्रांति यानी ओडिया नव वर्ष ओडिशा की संस्कृति और परंपरा में खासा महत्व रखता है. हिंदू सौर कैलेंडर का यह पहला दिन नए कृषि वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. इसके साथ ही यह गर्मी के मौसम की शुरुआत का संकेत भी है. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और फोटो एसएमएस के जरिए ओडिया नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Odia New Year 2023 Messages in Hindi: पना संक्रांति (Pana Sankranti) के पर्व को भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा (Odisha) में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह ओडिया नव वर्ष (Odia New Year) की शुरुआत का प्रतीक है और बैसाख (Baisakh) महीने के पहले दिन मनाया जाता है. इस साल पना संक्रांति यानी ओडिया नव वर्ष 14 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है. इस दिन ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों में पना (Pana) नाम के मीठे पेय का सेवन किया जाता है. उत्सव में भगवान जगन्नाथ (Bhagwan Jagannath) की पूजा भी शामिल है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ही पना पेय बनाया था. पना संक्रांति पर ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिलती है.
पना संक्रांति यानी ओडिया नव वर्ष ओडिशा की संस्कृति और परंपरा में खासा महत्व रखता है. हिंदू सौर कैलेंडर का यह पहला दिन नए कृषि वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. इसके साथ ही यह गर्मी के मौसम की शुरुआत का संकेत भी है. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और फोटो एसएमएस के जरिए ओडिया नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- बीत गया जो साल, भूल जाएं,
इस नए साल को गले लगाएं,
करते है दुआ हम रब से सर झुकाके,
इस साल का सारे सपने पूरे हो आपके.
ओड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं

2- नया साल आया बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला.
ओड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं

3- खुदा करे कि नया साल आपको रास आ जाए,
जिसे आप चाहते हो वो आपके पास आ जाए,
आप इस साल कुंवारे न रहे,
आपका रिश्ता लेकर आपकी होने वाली सास आ जाए.
ओड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं

4- सुख, सम्पत्ति, स्वरुप, संयम,
सादगी, सफलता, साधना, संस्कार,
स्वास्थ्य, सम्मान, शान्ति एवं समृध्दि की,
मंगलकामनाओं के साथ नया साल मुबारक.
ओड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं

5- हर साल आता है,
हर साल जाता है,
इस नए साल में आपको,
वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है.
ओड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं

ऐसी मान्यता है कि पना संक्रांति का पर्व सदियों से मनाया जा रहा है. किदवंती के अनुसार, पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के पीठासीन देवता भगवान जगन्नाथ ने चिलचिलाती गर्मी से ठंडक पाने के लिए पना पेय का निर्माण किया था. पेय को पानी, गुड़ दही और विभिन्न मसालों से बनाया जाता है, जो गर्मी में ठंडक प्रदान करता है. पना पेय को त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, इसलिए इस दिन इसका सेवन सबके साथ मिलकर किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

