Muharram Mehndi Design: मुहर्रम पर लगाएं ये अरेबिक और मंडला मेहंदी डिजाइन, देखें पैटर्न

नए हिजरी वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करने वाला इस्लामी महीना मुहर्रम (Muharram) भारत में 26 जून को आधा चांद दिखने के बाद शुक्रवार, 27 जून को शुरू हुआ. इस्लाम में चार पवित्र महीनों में से एक के रूप में मनाया जाने वाला मुहर्रम, विशेष रूप से शिया मुस्लिम समुदाय के लिए गहरा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है...

मुहर्रम मेहंदी डिजाइन (Photo: File Image)

Muharram Mehndi Design: नए हिजरी वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करने वाला इस्लामी महीना मुहर्रम (Muharram) भारत में 26 जून को आधा चांद दिखने के बाद शुक्रवार, 27 जून को शुरू हुआ. इस्लाम में चार पवित्र महीनों में से एक के रूप में मनाया जाने वाला मुहर्रम, विशेष रूप से शिया मुस्लिम समुदाय के लिए गहरा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है. इस साल, आशूरा (Ashura), मुहर्रम का 10वां दिन और इसकी सबसे महत्वपूर्ण तारीख - मस्जिद-ए-नखोदा मरकज़ी रूयत-ए-हिलाल समिति की घोषणा के अनुसार, रविवार, 6 जुलाई को होगी. मुहर्रम को इस्लामी कैलेंडर में रमज़ान के बाद दूसरा सबसे पाक महीना माना जाता है. यह इबादत, आत्मनिरीक्षण और स्मरण का समय है. यह भी पढ़ें: Muharram customs 2025: मोहर्रम पर ताजिया क्यों निकाला जाता है? जानें इसकी परंपरा और सांस्कृतिक पहलुओं आदि के बारे में रोचक जानकारी!

शिया मुसलमानों के लिए, यह महीना मुख्य रूप से पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुसैन की शहादत पर शोक मनाने से जुड़ा है, जो 680 ई. में कर्बला की लड़ाई में मारे गए थे. उनके बलिदान को याद करने के लिए, दुनिया भर के शिया समुदाय मजलिस (धार्मिक सभा), शोक जुलूस और कर्बला की त्रासदी को याद करते हुए काव्य पाठ में भाग लेते हैं.

सुन्नी मुसलमान भी आशूरा मनाते हैं, हालांकि एक अलग तरीके से. कई लोग पैगंबर मुहम्मद की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए रोजा और अतिरिक्त प्रार्थना कर इस दिन को मनाते हैं. कुछ नए कपड़े पहनते हैं, हाथों में मेहंदी लगाते हैं. अगर मुहर्रम पर आप भी कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो हम ले आये हैं कुछ मेहंदी डिजाइन जिन्हें आप तरी कर सकते हैं.

बैक हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन

फिंगर मेंहदी पैटर्न

अरेबिक मेहंदी पैटर्न

फ्रंट हैंड मेहंदी पैटर्न

मंडला मेहंदी पैटर्न

अरेबिक पैटर्न

मंडला मेहंदी पैटर्न

फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी पैटर्न

यौम-ए-आशूरा का दिन मुसलमानों के लिए मातम का दिन होता है, खासतौर पर शिया मुस्लिमों के लिए. मुहर्रम के शुरुआती 9 दिनों में रोजाना मजलिस की जाती है और फिर इस महीने के दसवें दिन जुलूस निकाला जाता है, जिसमें शिया मुसलमान खुद को चोट पहुंचाते हैं.

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, सन् 61 हिजरी में मुहर्रम की 10 तारीख यानी, यौम-ए-आशूरा के दिन कर्बला में एक जंग हुई. इस जंग में इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन ने परिवार के साथ अपनी जान कुर्बान कर दी. इमाम हुसैन की ये जंग थी यजीद नाम के एक जालिम बादशाह से, जिसने कर्बला में मासूम बच्चों की जान भी नहीं बख्शी थी.

कर्बला की जुल्म की दास्तान को याद करते हुए मुहर्रम के महीने में दुनिया भर के मुसलमान अलग-अलग तरीकों से अपने गम का इजहार करते हैं और मातम मनाते हैं. आशूरा के दिन शिया मुसलमान खुद को जख्मी कर अपना लहू बहाते हैं, धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं और ताजि़ये भी निकालते हैं. साथ ही, मजलिस कर उस जुल्म की दास्तान का जिक्र करते हैं.

Share Now

Tags

Arabic mehendi designs Arabic Mehndi Designs Ashura Back Hand Mehndi Battle of Karbala Bridal Mehndi Designs Contemporary Mehndi Designs Easy Mehandi Designs Easy Mehendi Design festivals and events Finger Mehndi Design Full-Hand Mehndi Design henna designs Henna Patterns Imam Hussain indian Indian Henna Patterns Latest Mehendi Design Latest Mehndi Designs Latest Mehndi Images mehandi Mehandi Designs Mehandi Patterns mehendi Mehendi Design Mehendi Design Tutorial mehendi designs mehendi designs 2025 Mehendi Tutorial Mehndi HD Images Muharram Muharram Latest Mehndi Design Muharram Mehndi Design Muharram Mehndi Pattern Quick Henna Patterns rabic Shia Muslims Simple Mehndi Design Video Simple Mehndi Designs Sunni Muslims Traditional Mehndi Designs अरबी अरबी मेहंदी डिजाइन आशूरा आसान मेहंदी डिजाइन इमाम हुसैन इंस्टेंट मेंहदी पैटर्न ईद ईद 2025 ईद-उल-फितर कर्बला की लड़ाई ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन त्यौहार और कार्यक्रम दुल्हन मेहंदी डिजाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बैक हैंड मेहंदी भारतीय भारतीय मेंहदी पैटर्न मुहर्रम मुहर्रम मेहंदी डिजाइन मुहर्रम मेहंदी पैटर्न मुहर्रम लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन मेंहदी मेंहदी एचडी इमेजेस मेहंदी ट्यूटोरियल मेहंदी डिजाइन मेहंदी डिजाइन 2025 मेहंदी डिजाइन ट्यूटोरियल मेंहदी पैटर्न लेटेस्ट मेहंदी इमेजेस लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन शिया मुसलमान सरल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन वीडियो सुन्नी मुसलमान

\