त्योहार

Merry Christmas 2019 Messages: क्रिसमस के खास मौके पर दें प्रियजनों को शुभकामनाएं, भेजें ये हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, Wishes, GIF Images, Photo SMS और वॉलपेपर्स

सोशल मीडिया के इस दौर में कहीं आप अपने प्रियजनों को क्रिसमस विश करने में पीछे न रह जाएं, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी के शानदार फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स जिन्हें भेजकर आप सबको मैरी क्रिसमस विश कर सकते हैं.

Merry Christmas 2019 Messages: क्रिसमस के खास मौके पर दें प्रियजनों को शुभकामनाएं, भेजें ये हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, Wishes, GIF Images, Photo SMS और वॉलपेपर्स
मैरी क्रिसमस 2019 (Photo Credits: File Image)

Merry Christmas 2019 Messages In Hindi: दुनिया भर में 25 दिसंबर (December 25) को क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जा रहा है. क्या बच्चे, क्या बड़े? हर कोई क्रिसमस के जश्न में सराबोर होने को तैयार है. ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को सभी धर्मों के लोग धूमधाम से सेलिब्रेट (Christmas Celebration) करते हैं. क्रिसमस के दिन हर किसी को यह इंतजार रहता है कि सीक्रेट सैंटा (Secret Santa) उनके लिए कोई गिफ्ट छोड़ जाएं. केक की मिठास, खुशियों के रंग और ढेरों गिफ्ट्स से गुलजार इस पर्व को लेकर कई दिन पहले से ही तैयारियां की जाती हैं. इस दिन मॉल्स, सड़कों और घरों में क्रिसमस ट्री को सजाकर रखा जाता है. इसके साथ ही हर कोई अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं (Christmas Wishes) भी देता है.

सोशल मीडिया के इस दौर में कहीं आप अपने प्रियजनों को क्रिसमस विश करने में पीछे न रह जाएं, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी के शानदार फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स जिन्हें भेजकर आप सबको मैरी क्रिसमस (Merry Christmas Messages) विश कर सकते हैं.

1- लो आ गया जिसका था इंतजार,

सब मिलकर बोलो मेरे यार,

दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,

मुबारक हो तुमको क्रिसमस का त्योहार.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

मैरी क्रिसमस 2019 (Photo Credits: File Image)

2- बच्चों का दिन, तोहफों का दिन,

सांता आएगा कुछ तुम्हें देकर जाएगा,

भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,

यही सादगी यीशू सिखाएगा.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई यह भी पढ़ें: Merry Christmas 2019 Wishes: इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF Images, SMS और वॉलपेपर्स के जरिए दें दोस्तों व रिश्तेदारों को क्रिसमस की शुभकामनाएं

मैरी क्रिसमस 2019 (Photo Credits: File Image)

3- इस क्रिसमस आपका जीवन,

क्रिसमस ट्री की तरह हरा-भरा,

और तारों की तरह चमकता रहे,

ये क्रिसमस आपके जीवन को रोशन कर दे.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

मैरी क्रिसमस 2019 (Photo Credits: File Image)

4- क्रिसमस को दिल से मनाएं,

अंदर की अच्‍छाई को जगाएं,

जो रह जाते हैं इस दिन भी खुशियों से अनजान,

उन तक क्रिसमस की हर खुशी पहुंचाएं.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई

मैरी क्रिसमस 2019 (Photo Credits: File Image)

5- इस बार क्रिसमस खूब खुशियां लाएं,

दुश्‍मनी सबकी मिटाएं,

अपनों को अपनों से मिलाएं,

बुराई का अंत हो जाए,

यीशू सबके दिलों में बस जाएं.

क्रिसमस की हार्दिक बधाई यह भी पढ़ें: Christmas 2019: हर साल 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानें इससे जुड़ी रोचक कहानी

मैरी क्रिसमस 2019 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि क्रिसमस का पर्व ईसा मसीह के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है. ईसाईयों के इस पर्व को दुनिया भर के लोग मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. क्रिसमस डे पर पार्टी का आयोजन किया जाता है और सीक्रेट सैंटा बनकर लोग अपने प्रियजनों को तोहफे देकर उनके पर्व को खास बनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).