Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तमाम शिवभक्ति उनकी भक्ति में सराबोर नजर आते हैं. हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती है, साथ ही लोग अपने मित्रों और परिजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में इस अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

Mahashivratri 2026 Wishes in Hindi: देश भर में भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के भक्तों के लिए सबसे बड़ा दिन 'महाशिवरात्रि' (Mahashivratri) की धूम मची है. इस साल यह महापर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली इस तिथि का आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है. माना जाता है कि इसी पावन रात्रि को भगवान शिव (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parvati) का विवाह संपन्न हुआ था. मंदिरों में 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नम: शिवाय' के जयकारों के बीच भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं.

महाशिवरात्रि को केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात माना जाता है. आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले साधकों के लिए यह रात ऊर्जा के जागरण का समय होती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और जागरण करने से साधक को मानसिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. वहीं, सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजन करने वाली कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है.

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तमाम शिवभक्ति उनकी भक्ति में सराबोर नजर आते हैं. हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती है, साथ ही लोग अपने मित्रों और परिजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में इस अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- एक पुष्प,
एक बिल्वपत्र,
एक लोटा जल की धार,
करदे सबका उद्धार...
जय भोले बम-बम भोले!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

2- यह कैसी घटा छाई है,
हवा में नई सुर्खी आई है,
फैली है जो सुगंध हवा में,
जरुर महादेव ने चिलम लगाई है.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

3- महाकाल का नारा लगा के,
दुनिया में हम छा गए,
दुश्मन भी छुपकर बोले,
वो देखो महाकाल के भक्त आ गए.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

4- अद्भुत भोले तेरी माया,
अमरनाथ में डेरा जमाया,
नीलकंठ में तेरा साया,
तू ही मेरे दिल में समाया.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

5- जगह-जगह में शिव हैं,
हर जगह में शिव हैं,
है वर्तमान शिव और,
भविष्य भी शिव हैं...
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

महाशिवरात्रि पर चौबीस घंटे भक्ति का प्रवाह रहता है, जिसमें चार प्रहर की पूजा का विशेष फल बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार, हर प्रहर में महादेव के अलग स्वरूप का विभिन्न सामग्रियों से अभिषेक करना चाहिए:

विशेषज्ञों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर निशिता काल (अर्धरात्रि का समय) की पूजा सबसे प्रभावशाली मानी जाती है, क्योंकि इसी समय शिव का ज्योतिर्लिंग स्वरूप प्रकट हुआ था.

Share Now

Tags

Festival And Events Happy Mahashivratri Happy Mahashivratri 2026 Lord Shiva Maha Shivratri Maha Shivratri 2026 mahashivratri Mahashivratri 2026 Mahashivratri Greetings Mahashivratri HD Images Mahashivratri Hindi Messages Mahashivratri Hindi Wishes Mahashivratri Images Mahashivratri Messages in Hindi Mahashivratri Messages in Sanskrit Mahashivratri Photos Mahashivratri Quotes Mahashivratri Wallpapers Mahashivratri Wishes in Hindi Mahashivratri Wishes in Sanskrit भगवान शिव महादेव महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 2026 महाशिवरात्रि इमेजेस महाशिवरात्रि एचडी इमेजेस महाशिवरात्रि की बधाई महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं महाशिवरात्रि कोट्स महाशिवरात्रि ग्रीटिंग्स महाशिवरात्रि फोटोज महाशिवरात्रि वॉलपेपर्स महाशिवरात्रि शायरी महाशिवरात्रि शुभकामना संदेश महाशिवरात्रि संस्कृत मैसेजेस महाशिवरात्रि संस्कृत विशेज महाशिवरात्रि हिंदी मैसेज महाशिवरात्रि हिंदी विशेज हैप्पी महाशिवरात्रि हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

\