Mahashivratri 2026 Messages: हैप्पी महाशिवरात्रि! इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS के जरिए दें बधाई

महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है. भक्त बेलपत्र, धतूरा, बेर और दूध लेकर शिवालयों में अपनी हाजिरी लगाते हैं. कई स्थानों पर भव्य 'शिव बारात' निकालने की भी परंपरा है, जिसमें नाचते-गाते भक्त महादेव के विवाह का उत्सव मनाते हैं. इसके साथ ही आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी महाशिवरात्रि कह सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

Mahashivratri 2026 Messages in Hindi:  हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पावन त्योहारों में से एक 'महाशिवरात्रि' (Mahashivratri) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. साल 2026 में यह महापर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ही भगवान शिव (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parvati) का विवाह संपन्न हुआ था. यही कारण है कि इसे शिव और शक्ति के मिलन की महान रात्रि के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. देशभर के शिवालयों में इस दिन भक्तों का तांता लगता है और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहता है.

महाशिवरात्रि पर वैसे तो पूरे दिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ता है, लेकिन शास्त्रों में प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) और निशिता काल को पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात को जागरण कर चारों प्रहर में पूजा करने से साधक की सभी भौतिक और आध्यात्मिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जो भक्त रात भर जागकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं, उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है. भक्त बेलपत्र, धतूरा, बेर और दूध लेकर शिवालयों में अपनी हाजिरी लगाते हैं. कई स्थानों पर भव्य 'शिव बारात' निकालने की भी परंपरा है, जिसमें नाचते-गाते भक्त महादेव के विवाह का उत्सव मनाते हैं. इसके साथ ही आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी महाशिवरात्रि कह सकते हैं.

1- मेरे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ,
तीनों लोक में तू ही तू,
धूप-दीप पुष्प क्या,
मन करे जीवन ही अर्पण कर दूं.
हैप्पी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

2- शिव की शक्ति में डूब जाओ,
शिव की भक्ति में खो जाओ,
सब कुछ भूल शिव का नाम जप लो,
शिवरात्रि का पावन पर्व मनाओ.
हैप्पी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

3- शिव की महिमा अपरंपार,
शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,
और भोले शंकर आपके जीवन में,
खुशियां ही खुशियां भर दें.
हैप्पी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

4- आई है महाशिवरात्रि,
मेरे भोले बाबा का दिन,
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो,
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो.
हैप्पी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

5- सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,
हम बनें भोले की चरणों की धूल,
आओ शिव जी पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
हैप्पी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

यह महापर्व अलग-अलग वर्गों के लिए विशेष महत्व रखता है. कुंवारी कन्याएं सुयोग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं. विवाहित महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए माता पार्वती की पूजा करती हैं. मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक और रुद्राभिषेक करने से जीवन के समस्त कष्टों और पापों का नाश होता है.

Share Now

Tags

Festival And Events Happy Mahashivratri Happy Mahashivratri 2026 Lord Shiva Maha Shivratri Maha Shivratri 2026 mahashivratri Mahashivratri 2026 Mahashivratri Greetings Mahashivratri HD Images Mahashivratri Hindi Messages Mahashivratri Hindi Wishes Mahashivratri Images Mahashivratri Messages in Hindi Mahashivratri Messages in Sanskrit Mahashivratri Photos Mahashivratri Quotes Mahashivratri Wallpapers Mahashivratri Wishes in Hindi Mahashivratri Wishes in Sanskrit भगवान शिव महादेव महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 2026 महाशिवरात्रि इमेजेस महाशिवरात्रि एचडी इमेजेस महाशिवरात्रि की बधाई महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं महाशिवरात्रि कोट्स महाशिवरात्रि ग्रीटिंग्स महाशिवरात्रि फोटोज महाशिवरात्रि वॉलपेपर्स महाशिवरात्रि शायरी महाशिवरात्रि शुभकामना संदेश महाशिवरात्रि संस्कृत मैसेजेस महाशिवरात्रि संस्कृत विशेज महाशिवरात्रि हिंदी मैसेज महाशिवरात्रि हिंदी विशेज हैप्पी महाशिवरात्रि हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

\