लालबागचा राजा (Photo Credits: Twitter)
Lalbaugcha Raja 2021 Live Darshan: गणपति बाप्पा (Ganpati Bappa) का आगमन उनके भक्तों के बीच हो चुका है. महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के दौरान वैसे तो हर साल लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है, लेकिन इस साल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गणेशोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है. इस साल लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल ने 4 फीट लंबी गणपति की प्रतिमा स्थापित की है. कोरोना संकट के बीच भक्त घर बैठे लालबागचा राजा के लाइव दर्शन कर सकते हैं. मंडल ने लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के जरिए बाप्पा की पहली झलक और गणेशोत्सव के दौरान सभी कार्यक्रमों को लाइव दिखाने की व्यवस्था की है.
लालबागचा राजा के लाइव दर्शन













QuickLY