त्योहार

Kali Chaudas 2025 Messages: हैप्पी काली चौदस! इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें अपनों को बधाई

देवी काली आत्मविश्वास और शक्ति की देवी हैं, इसलिए उनकी पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. माना जाता है कि इस दिन देवी काली की पूजा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों से हैप्पी काली चौदस कह सकते हैं.

Kali Chaudas 2025 Messages: हैप्पी काली चौदस! इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें अपनों को बधाई
काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

Kali Chaudas 2025 Messages in Hindi: इस साल काली चौदस (Kali Chaudas) का पर्व 19 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार इस पर्व को हर साल दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. काली चौदस को छोटी दिवाली (Chhoti Diwali), नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) और रूप चौदस (Roop Chaudas) के नाम से भी जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि काली चौदस की रात निशिथ काल में मां पार्वती के उग्र स्वरूप मां महाकाली की उपासना करने से शनि-राहू दोष के नकारात्मक प्रभाव, विवाह में आ रही अड़चनों, आर्थिक समस्याओं और बुरी आत्माओं के प्रभाव से मुक्ति मिलती है. काली चौदस को मां काली की उपासना का विशेष दिन माना जाता है. इस दिन भक्त मानसिक और शारीरिक दुखों से मुक्ति के लिए पूजा करते हैं. इसके साथ ही नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए इस दिन मां काली की उपासना की जाती है.

मां काली की कृपा से दुश्मन शांत होते हैं और काले जादू, टोने-टोटके का प्रभाव खत्म होता है. देवी काली आत्मविश्वास और शक्ति की देवी हैं, इसलिए उनकी पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. माना जाता है कि इस दिन देवी काली की पूजा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों से हैप्पी काली चौदस कह सकते हैं.

1- कह दो अंधेरों से,
कहीं और घर बना लें,
क्योंकि मेरे घर-आंगन में,
रोशनी का सैलाब आया है...
हैप्पी काली चौदस

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- आज काली चौदस की रात है,
मां काली भक्तों पर कृपा बरसाती हैं,
इस काली चौदस हम यह दुआ करते हैं,
महाकाली आपको बचाएं हर काली नजर से.

हैप्पी काली चौदस

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- इस काली चौदस पर भगवान,
आपको हर काली नजर से बचाए.
हैप्पी काली चौदस

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- अंधेरा हुआ दूर रात के साथ,
नई सुबह आई काली चौदस के साथ,
अब आंखे खोलो, देखो एक मैसेज आया है,
काली चौदस की शुभकामनाएं लाया है.
हैप्पी काली चौदस

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- रात थी काली,
लाइफ थी खाली,
फिर बदल गया सब कुछ...जो आई,
वो रात थी काली चौदस की.
हैप्पी काली चौदस

काली चौदस 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि हिंदू धर्म के पुराणों में दस महाविद्याओं में शुमार मां काली को उग्र स्वभाव वाली देवी माना गया है. उग्र स्वरूप वाली मां काली अपने भक्तों की हमेशा बुरी शक्तियों से रक्षा कर उनके जीवन को खुशहाल बनाती हैं. वैसे तो मां काली के उपासकों के लिए हर दिन बेहद खास होता है, लेकिन दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन से ठीक एक दिन पहले काली चौदस का त्योहार मनाया जाता है, जिसका विशेष महत्व बताया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).