Independence Day 2022 Wishes: स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति वाले इन शानदार WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस पर हर भारतीय तिरंगे के रंग में सरोबार नजर आता है और उनपर देशभक्ति का जुनून साफ तौर पर देखने को मिलता है. इस दिन हर कोई राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलाम करता है. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस खास अवसर पर आप भी देशभक्ति की भावना वाले इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Independence Day 2022 Wishes in Hindi: 15 अगस्त (15th August) यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन सन 1947 को भारत अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था. इसी दिन भारत से ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था और स्वतंत्र भारत की स्थापना हुई थी. दरअसल, 100 साल ईस्ट इंडिया कंपनी और 100 साल के ब्रिटिश क्राउन को मिलाकर अंग्रेजों ने भारत पर कुल 200 सालों तक राज किया. देश से अंग्रेजी हुकूमत को भगाने और गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए हमारे देश के कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, तब जाकर भारत को आजादी मिल पाई. इस साल भारत की आजादी (Independence Day) के 75 साल पूरे हो चुके हैं और देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना जा रहा है. आजादी के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) की भी शुरुआत की और देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की.
स्वतंत्रता दिवस पर हर भारतीय तिरंगे के रंग में सरोबार नजर आता है और उनपर देशभक्ति का जुनून साफ तौर पर देखने को मिलता है. इस दिन हर कोई राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलाम करता है. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस खास अवसर पर आप भी देशभक्ति की भावना वाले इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- दिल हमारे एक हैं, एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है, हम हैं इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

2- आजादी की कभी शाम न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

3- तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,
वतन परस्ती है वफा-ए-जमीं,
देश के लिए मर मिटना कुबूल है हमें,
अखंड भारत के स्वप्न का जूनून है हमें.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

4- दुनिया में मिल जाते हैं आशिक कई मगर,
वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में लिपट कर, सोने से भी सिमटकर मरे कोई,
लेकिन तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

5- चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
सुनहरा रंग है गणतंत्र स्वतंत्रता का,
ऐसे शहीदों के लिए सब सर झुकाते हैं.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहली बार साल 1857 में रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और मंगल पांडे जैसे वीरों के नेतृत्व में विद्रोह शुरु हुआ था, भले ही यह विद्रोह असफल रहा, लेकिन इस विद्रोह ने अंग्रेजी शासन की नींव हिलाकर रख दी थी. इसके बाद भारत के कई वीर सपूतों ने स्वराज के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की. आखिरकार वीरों के त्याग, बलिदान और आंदोलनों की बदौलत भारत को दो भागों में बंटकर आजादी मिली. 14 अगस्त 1947 को भारत से अलग होकर पाकिस्तान आजाद हुआ तो 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से पूरी तरह से आजाद हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

