त्योहार

Happy Holi 2020 Wishes & Images: देशभर में होली की धूम, भेजें ये कलरफुल हिंदी HD Wallpapers, GIF Greetings, WhatsApp Stickers, Quotes, Photo SMS और दें प्रियजनों को बधाई

होली के खास अवसर पर एक साथ मिलकर होली मनाने के अलावा लोग सोशल मीडिया के जरिए मैसेजेस भेजकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं. आप भी इन बेहतरीन वॉट्सऐप स्टिकर्स, एचडी वॉलपेपर्स, ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को होली मुबारक कह सकते हैं.

Happy Holi 2020 Wishes & Images: देशभर में होली की धूम, भेजें ये कलरफुल हिंदी HD Wallpapers, GIF Greetings, WhatsApp Stickers, Quotes, Photo SMS और दें प्रियजनों को बधाई
हैप्पी होली 2020 (Photo Credits: File Image)

Happy Holi 2020: आज देशभर होली का पर्व (Holi Festival) बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों में लोग रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे के साथ होली (Holi) की मस्ती में सराबोर होते नजर आ रहे हैं. क्या नेता, क्या अभिनेता, क्या आम, क्या खास... हर कोई होली की मस्ती में चूर है और ऐसा हो भी क्यों न आखिर होली देश का सबसे मनोरंजक व खुशी का पर्व जो है. इस त्योहार में हर जगह रंगीन दिखाई देती है और लोगों के चेहरे पर खुशियों के रंग नजर आते हैं. होली के इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और मिलकर होली का त्योहार (Holi Celebration) मनाते हैं. होली का यह पर्व दो दिन तक मनाया जाता है, पहले दिन फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है और अगले दिन रंगों का त्योहार (Festival of Colors) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

होली के खास अवसर पर एक साथ मिलकर होली मनाने के अलावा लोग सोशल मीडिया के जरिए मैसेजेस भेजकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं. आप भी इन बेहतरीन वॉट्सऐप स्टिकर्स, एचडी वॉलपेपर्स, ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को होली मुबारक कह सकते हैं. यह भी पढ़ें: Happy Holi 2020 Messages: इन प्यार भरे हिंदी GIF Images, Photo SMS, WhatsApp Status, Facebook Greetings, Shayaris, Wishes और HD Wallpapers के जरिए प्रियजनों से कहें हैप्पी होली

1- हैप्पी होली

हैप्पी होली 2020 (Photo Credits: File Image)

2- होली की शुभकामनाएं

हैप्पी होली 2020 (Photo Credits: File Image)

3- होली मुबारक

हैप्पी होली 2020 (Photo Credits: File Image)

4- होली की हार्दिक बधाई

हैप्पी होली 2020 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Happy Holi 2020 Wishes: होली के शुभ अवसर प्रियजनों को भेजें ये कलरफुल हिंदी WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Facebook Messages, Shayari, SMS, Quotes, Wallpapers और दें शुभकामनाएं

5- होली की ढेरों शुभकामनाएं

हैप्पी होली 2020 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में शुमार रंगों के इस पर्व के दिन लोग सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूजे को रंग लगाते हैं. यह पर्व एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है, इसलिए इसे खुशियों का त्योहार भी कहा जाता है. इसे बसंत का त्योहार भी कहा जाता है, क्योंकि होली से मौसम बदलता है गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).