Happy Ganga Dussehra 2020 Wishes: गंगा दशहरा की अपने सगे-संबंधियों को दें बधाई, भेजें ये मनमोहक हिंदी WhatsApp Status, GIF Messages, HD Images, Wallpapers और Photo SMS
धरती पर मां गंगा के अवतरण की पावन तिथि यानी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. इस अवसर पर आप इन मनमोहक हिंदी वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ मैसेज, एचडी इमेज, वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस और विशेज के जरिए अपने सगे-संबंधियों को गंगा दशहरा की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
Ganga Dussehra 2020 Wishes In Hindi: हिंदू धर्म में पतित पावनी गंगा (Ganga) को मोक्ष दायिनी और पाप नाशिनी कहा गया है. माना जाता है कि गंगा नदी (Ganga River) में आस्था की डुबकी लगाने भर से मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है. हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पर्व मनाया जाता है, जिसका विशेष महत्व है. इस साल 1 जून को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा (Maa Ganga) धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए इस दिन गंगा स्नान और दान (Ganga Snan And Daan) का विशेष महत्व बताया जाता है. वर्तमान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते अगर आप गंगा नदी में आस्था की डुबकी नहीं लगा सकते हैं तो घर पर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इससे भी गंगा स्नान जैसा फल प्राप्त होता है.
धरती पर मां गंगा के अवतरण की पावन तिथि यानी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. इस अवसर पर आप इन मनमोहक हिंदी वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ मैसेज, एचडी इमेज, वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस और विशेज के जरिए अपने सगे-संबंधियों को गंगा दशहरा की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
1- गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

2- हैप्पी गंगा दशहरा

3- गंगा दशहरा की हार्दिक बधाई

4- आपको और आपके परिवार को गंगा दशहरा की बधाई

5- हैप्पी गंगा दशहरा 2020

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है, जिसमें बिना इजाजत या जबरन किसी की वस्तु लेना, पराई महिला के साथ समागम, हिंसा, किसी की शिकायत करना, कटुवचन का इस्तेमाल, झूठ बोलना, दूसरे की संपत्ति हड़पना या उसकी इच्छा रखना, दूसरों को ठेस पहुंचाना, बेवजह की बातें करना, दूसरों का अपमान करना इत्यादि शामिल हैं. कहा जाता है कि अगर किसी को अपनी गलतियों पर पछतावा हो और उसे इसके लिए भगवान से क्षमा याचना करनी हो तो गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान कर दान-पुण्य करना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

