Father's Day 2018 : अपने पापा को भेजें ये खास Messages जिन्हें पढ़कर उन्हें जरुर होगी खुशी
फादर्स डे नजदीक आ रहा है और आज हम आपको कुछ ऐसे संदेशों के बारे में बताएंगे जो आप इस खास अवसर पर अपने पिता जो भेज सकते हैं. ये मैसेज पढ़कर आपके पिता जरुर खुश होंगे
एक पिता भले ही अपने बच्चों के प्रति प्यार न दर्शाता हो पर अगर इस दुनिया में आपसे कोई सबसे ज्यादा प्रेम करता है, तो वो आपके पिता ही हैं. चाहे आप कितनी भी बड़ी मुसीबत में क्यों न हो, आपके पिता हमेशा आपके लिए खड़े रहेंगे. चाहे वह कितने भी वयस्त क्यों न हो, अगर आपको उनकी जरुरत पड़ती है तो वो आपकी मदद हमेशा करेंगे. आज कल बच्चें अपनी जिंदगी में इतने बिजी हो जाते हैं कि उनके पास अपने माता-पिता के लिए जरा सा भी वक्त नहीं होता है पर जब मुश्किल वक्त आता है तो सिर्फ आपके माता-पिता ही आपकी सहायता करने के लिए मौजूद होते हैं.
फादर्स डे नजदीक आ रहा है और आज हम आपको कुछ ऐसे संदेशों के बारे में बताएंगे जो आप इस खास अवसर पर अपने पिता को भेज सकते हैं. ये मैसेज पढ़कर आपके पिता जरुर खुश होंगे : -
1.

पिता से ही सारी खुशियां हैं, पिता से ही मुस्कान है,
पिता एक छोटे से परिंदे का बड़ा सा आसमान है.
हैप्पी फादर्स डे
2.

फिक्र भी बहुत करते हैं और प्यार भी,
लेकिन कभी जताते नहीं.
हैप्पी फादर्स डे
3.

पिता से ही बच्चों के ढेर सारे सपने हैं,
पिता हैं तो बाजार के सभी खिलौने अपने हैं.
हैप्पी फादर्स डे
4.

मैं उन सभी चीजों को अलग-अलग व्यक्त नहीं कर पाऊंगा,
जो मेरे पिता ने मेरे लिये किया है,
मैं दिल से उनका आभारी हूं.
हैप्पी फादर्स डे
यह भी पढ़े : - Father's Day 2018 : इस खास अवसर पर आप ये पांच बॉलीवुड गाने कर सकते हैं अपने पापा को डेडिकेट
5.

अगर मैं रास्ता भटक जाऊं,
मुझे फिर राह दिखाना,
आपकी जरुरत मुझे हर कदम पर होगी,
नहीं है दूजा कोई पापा आपसे बेहतर चाहने वाला.
6

आज भी याद आते हैं बचपन के वो दिन,
जब उंगली मेरी पकड़कर आप ने चलना सिखाया,
इस तरह जिन्दगी में चलना सिखाया,
कि जिन्दगी की हर कसौटी पर आपको अपने करीब पाया.
हैप्पी फादर्स डे
7.

फूल कभी दोबारा नहीं खिलते,
जनम कभी दोबारा नहीं मिलते,
मिलते है लोग हजारों मगर,
हजारों गलतियां माफ करने वाले पिता नहीं मिलते.
हैप्पी फादर्स डे
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2018 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

