त्योहार

Devshayani Ekadashi 2019 Wishes: देवशयनी एकादशी पर भेजें ये शानदार भक्तिमय WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Messages, Wallpapers और दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी का बहुत महत्व बताया जाता है. इसी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के शयन के लिए क्षीरसागर में चले जाते हैं और चतुर्मास का आरंभ हो जाता है. आषाढ़ी एकादशी के इस खास मौके पर इन चुनिंदा भक्तिमय मैसेजेस को भेजकर आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Devshayani Ekadashi 2019 Wishes: देवशयनी एकादशी पर भेजें ये शानदार भक्तिमय WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Messages, Wallpapers और दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं
देवशयनी एकादशी 2019 (Photo Credits: File Image)

Happy Devshayani Ashadhi Ekadashi 2019: आज (12 जुलाई 2019) आषाढ़ मास (Ashadh Month) के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) मनाई जा रही है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चतुर्मास के लिए गहन निद्रा में चले जाएंगे और आज रात्रि से ही भगवान विष्णु का शयन काल आरंभ हो जाएगा, जिसे चतुर्मास या चौमासा का प्रारंभ भी कहा जाता है. अब अगले चार महीनों तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. दरअसल, साल में कुल 24 एकादशियां होती हैं, जिनमें देवशयनी एकादशी का अपना एक अलग महत्व बताया जाता है. इस एकादशी को आषाढ़ी एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

इस बेहद खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ चुनिंदा भक्तिमय WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Messages और Wallpapers जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं  (Happy Devshayani 2019 Wishes) दे सकते हैं.

1- भगवान विष्णु जिनका नाम है,

जगत के उस पालनहार को,

देवशयनी एकादशी के अवसर पर,

शत-शत नमन...

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं. यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2019: शेषनाग की शय्या पर क्यों लेटे रहते हैं भगवान विष्णु, देवशयनी एकादशी के अवसर पर जानें इससे जुड़े रहस्य

देवशयनी एकादशी 2019 (Photo Credits: File Image)

2- ताल बजे और बजे मृदंगा,

बजे श्रीहरि की वीणा,

करें विष्णु की जय-जयकार,

आषाढ़ी एकादशी पर करें उनके गुणगान.

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं.

देवशयनी एकादशी 2019 (Photo Credits: File Image)

3- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम् ।

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं

वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं.

देवशयनी एकादशी 2019 (Photo Credits: File Image)

4- हर घर के आंगन में तुलसी,

तुलसी बड़ी महान है,

जिस घर में ये तुलसी रहती,

वो घर स्वर्ग समान है.

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं.

देवशयनी एकादशी 2019 (Photo Credits: File Image)

5- देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर,

भगवान विष्णु आपके सभी पापों का नाश करें.

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं. यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2019: देवशयनी एकादशी से गहन निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, जानें इसका महत्व, व्रत और पूजा की विधि

देवशयनी एकादशी 2019 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है और इसे सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए कहा जाता है जो भी इस व्रत को करता है उनके सभी पापों का नाश होता है और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 08:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).