त्योहार

Dev Uthani Ekadashi 2025: कब है देवउठनी एकादशी? जानें इस माह नवंबर में कितने दिन बजेगी शहनाइयां?

सनातन धर्म में विवाह समेत सभी शुभ कार्य देवउठनी एकादशी से शुरू होते हैं, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागृत अवस्था में आते हैं, और सृष्टि का संचालन फिर से शुरू करते हैं.

Dev Uthani Ekadashi 2025: कब है देवउठनी एकादशी? जानें इस माह नवंबर में कितने दिन बजेगी शहनाइयां?
1 नवंबर 2025 को देव उठनी एकादशी मनाई जाएगी

Dev Uthani Ekadashi 2025 Date and Time:  हिंदू धर्म शास्त्रों में देवउठनी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण दिन बताया गया है. मान्यता है कि चार माह तक योग निद्रा में रहने के बाद इसी दिन भगवान विष्णु जागृत अवस्था में आते हैं, और पुनः ब्रह्मांड के संचालन का दायित्व अपने हाथों लेते हैं. इस दिन भक्त बड़ी श्रद्धा एवं आस्था भाव से व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. कई मायनों में देव उठनी एकादशी को अन्य एकादशियों में विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है. चातुर्मास में हिंदू घरों में विवाह जैसे शुभ कार्य बाधित रहने के बाद देव उठनी एकादशी से एक बार पुनः वैवाहिक कार्यक्रम शुरु होते हैं. यहां जानेंगे देव उठनी एकादशी की शुभ तिथि एवं मुहूर्त, साथ ही जानेंगे नवंबर माह में पड़ने वाली शुभ विवाह की तिथियां.

देवउठनी एकादशी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2025 Date and Time)

कार्तिक माह शुक्ल पक्ष एकादशी प्रारंभः 09.11 PM (01 नवंबर 2025, शनिवार)

कार्तिक माह शुक्ल पक्ष एकादशी समाप्तः 07.31 PM (02 नवंबर 2025, शनिवार)

Dev Uthani Ekadashi 2025 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार 1 नवंबर 2025 को देव उठनी एकादशी मनाई जाएगी. जबकि वैष्णव समाज के लोग 2 नवंबर 2025 को देव उठनी एकादशी मनाई जाएगी. इसके बाद से ही शुभ कार्यों का रुका हुआ सिलसिला पुनः शुरु हो जाएगा.  

देवउठनी एकादशी से क्यों शुरु होते हैं शुभ कार्य?

सनातन धर्म में विवाह समेत सभी शुभ कार्य देवउठनी एकादशी से शुरू होते हैंक्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागृत अवस्था में आते हैंऔर सृष्टि का संचालन फिर से शुरू करते हैं. यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. आइये जानते हैं नवंबर माह में पड़ने वाली शुभ विवाह की मुख्य तिथियां.

नवंबर माह में शुभ विवाह की तारीखें एवं मुहूर्त ( Dev Uthani Ekadashi 2025 Vivah Muhurat)

विवाह की शुभ तारीखें    दिन                   शुभ विवाह मुहूर्त

02 नवंबर, 2025     रविवार           11.11 PM से 06.34 AM, 03 नवंबर

03 नवंबर, 2025     सोमवार           06.34 AM से 07.40 PM

06 नवंबर, 2025    बृहस्पतिवार        03.28 AM से 06.37 AM, 07 नवंबर

08 नवंबर, 2025     शनिवार          07.32 AM से 10.02 PM

12 नवंबर, 2025    बुधवार           12.51 AM से 06.42 AM, 13 नवंबर

13 नवंबर, 2025    बृहस्पतिवार        06.42 AM  से 07.38 PM

16 नवंबर, 2025    रविवार           06.47 AM से 02.11 AM, 17 नवंबर

17 नवंबर, 2025    सोमवार          05.01 AM से 06.46 AM, 18 नवंबर

18 नवंबर, 2025    मंगलवार          06.46 AM से 07.12 AM

21 नवंबर, 2025     शुक्रवार          10.44 AM से 01.56 PM

22 नवंबर, 2025    शनिवार         11.27 AM से 06.50 AM, 23 नवंबर

23 नवंबर, 2025     रविवार          06.50 AM से 12.09 PM

25 नवंबर, 2025    मंगलवार         12.50 PM से 11.57 PM

30 नवंबर, 2025    रविवार           07.12 AM से 06.56 AM, 01 दिसम्बर

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).