त्योहार

Dev Uthani Ekadashi 2022 HD Images: शुभ देवउठनी एकादशी! शेयर करें श्रीहरि के ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings और Wallpapers

आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और फिर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन योगनिद्रा से जागते हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप श्रीहरि के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को शुभ देवउठनी एकादशी कह सकते हैं.

Dev Uthani Ekadashi 2022 HD Images: शुभ देवउठनी एकादशी! शेयर करें श्रीहरि के ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings और Wallpapers
देवोत्थान एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

Dev Uthani Ekadashi 2022 HD Images: कार्तिक मास का हिंदू धर्म में खास महत्व बताया जाता है, क्योंकि इस महीने जहां धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की उपासना की जाती है तो वहीं भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की भी विशेष पूजा-अर्चना का विधान है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी की भगवान विष्णु चार महीने की गहन योगनिद्रा से जागते हैं, इसलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी (Devutthana Ekadashi) और देव प्रबोधिनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi) के नाम से जाना जाता है. भगवान विष्णु ने योगनिद्रा से जागते ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और एक बार फिर से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है. आज (4 अक्टूबर 2022) देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है.

आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और फिर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन योगनिद्रा से जागते हैं. श्रीहरि के भक्तों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं होता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप श्रीहरि के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को शुभ देवउठनी एकादशी कह सकते हैं.

1- देव प्रबोधिनी एकादशी की बधाई

देवोत्थान एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

2- देवोत्थान एकादशी की शुभकामनाएं

देवोत्थान एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

3- शुभ देवउठनी एकादशी

देवोत्थान एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2022 Wishes: देवउठनी एकादशी की इन भक्तिमय WhatsApp Messages, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

4- देव प्रबोधिनी एकादशी 2022

देवोत्थान एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

5- हैप्पी देवोत्थान एकादशी

देवोत्थान एकादशी 2022 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि ए एकादशी के व्रत में केला, आम, अंगूर के अलावा सूखे मेवों का सेवन किया जा सकता है. इसके साथ ही इस व्रत को करने वाले भक्त फल, चीनी, आलू, साबूदाना, शकरकंद, नारियल, दूध, काली मिर्च, सेंधा नमक इत्यादि का सेवन कर सकते हैं. इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि को ब्राह्मणों को भोजन व दक्षिणा देने के बाद किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 06:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).