Chinchpokli Cha Chintamani Aagman Sohala 2023: चिंचपोकली के चिंतामणि गणपति का देखें फर्स्ट लुक, जानें आगमन की तिथि, समय और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
चिंचपोकली के चिंतामणि गणपति (Photo Credits: File Image)

Chinchpokli Cha Chintamani Aagman Sohala 2023: चिंचपोकली चा चिंतामणि आगमन सोहाला (Chinchpokli Cha Chintamani Aagman Sohala) 9 सितंबर 2023 को होने वाला है. गणेश चतुर्थी 2023 के अवसर पर चिंचपोकली चा चिंतामणि (Chinchpokli Cha Chintamani)  गणेश मूर्ति के आगमन का काफी इंतजार किया जा रहा था. यहां भव्यता के साथ आने वाले चिंचपोकली के चिंतामणि गणेश प्रतीमा की पहली झलक (First Look) है. हर साल चिंचपोकली के चिंतामणि गणेश की मूर्ति को लोगों के साथ उत्साह और उमंग के साथ भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) के बहुप्रतीक्षित स्वागत का जश्न मनाते हुए देखा जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी और इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो जाएगी, जिसका समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा. इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. चिंचपोकली के चिंतामणि गणपति की पहली झलक आप यहां लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए यहां देख सकते हैं. यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, घरों में स्थापित होगी Eco फ्रेंडली मूर्ति, सार्वजनिक मंडलों की फीस होगी माफ

चिंचपोकली चा चिंतामणि आगमन सोहाला 2023

चिंचपोकली चा चिंतामणि आगमन सोहाला 2023 लाइव