त्योहार

August 2022 Festivals: नागपंचमी, स्वतंत्रता दिवस का 'अमृत महोत्सव', कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव समेत खास व्रतों एवं विशेष दिवसों की तिथियों की संपूर्ण सूची!

भारत विभिन्न जाति एवं धर्मों का देश है, इसीलिए यहाँ आये दिन रंग-बिरंगे पर्व एवं उत्सव अपनी परंपरा और अपनी संस्कृतियों के साथ मनाते हैं. सही मायने में देखा जाये तो अगस्त माह से उत्सवों की एक नई श्रृंखला शुरू होती है.

August 2022 Festivals: नागपंचमी, स्वतंत्रता दिवस का 'अमृत महोत्सव', कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव समेत खास व्रतों एवं विशेष दिवसों की तिथियों की संपूर्ण सूची!
नागपंचमी, स्वतंत्रता दिवस (Photo Credits: Wikimedia Commons and pixabay)

भारत विभिन्न जाति एवं धर्मों का देश है, इसीलिए यहाँ आये दिन रंग-बिरंगे पर्व एवं उत्सव अपनी परंपरा और अपनी संस्कृतियों के साथ मनाते हैं. सही मायने में देखा जाये तो अगस्त माह से उत्सवों की एक नई श्रृंखला शुरू होती है. इस वर्ष अगस्त माह की शुरुआत नागपंचमी (2 अगस्त) और मित्रता दिवस से हो रही है. इसके बाद भाई-बहनों का पारंपरिक एवं पावन पर्व रक्षाबंधन (11 अगस्त), विष्णु भगवान के 8वें अवतार के रूप में कृष्ण जन्माष्टमी (19 अगस्त), एवं महाराष्ट्र का सबसे बड़ा पर्व गणेशोत्सव भी हम मनायेंगे. इसी माह राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्वतंत्रता दिवस का (75वां) अमृत महोत्सव भी सारा देश सेलिब्रेट करेगा. इसके अलावा इस माह पुत्रदा एकादशी, अजा एकादशी, नारली पूर्णिमा, कजरी तीज, हरियाली तीज आदि के साथ तमाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाएगा. यह भी पढ़ें : http://Sawan Shivratri 2022: कब है सावन शिवरात्रि का व्रत? जानें इसका महात्म्य, व्रत-पूजा के खास नियम, शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि!

अगस्त 2022 व्रत और त्योहार

01 से 7 अगस्त विश्व स्तनपान सप्ताह, पुण्यतिथि बाल गंगाधर तिलक

02 अगस्त (मंगलवार) नाग पंचमी

05 अगस्त (शुक्रवार) श्री दुर्गाष्टमी व्रत. (अगस्त माह का पहला शुक्रवार) अंतर्राष्ट्रीय बियर दिवस

06 अगस्त (शनिवार) हिरोशिमा दिवस

07 अगस्त (अगस्त का पहला रविवार) फ्रेंडशिप डे, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

08 अगस्त (सोमवार) श्रावण पुत्रदा एकादशी

09 अगस्त (मंगलवार) प्रदोष व्रत

10 अगस्त (बुधवार) भूतपूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी जन्मोत्सव

11 अगस्त (गुरुवार) रक्षाबंधन

12 अगस्त (शुक्रवार) श्रावण मास पूर्णिमा व्रत, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस , विश्व हाथी दिवस

13 अगस्त (शनिवार) विश्व अंगदान दिवस,अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे

14 अगस्त (रविवार) कजरी तीज व्रत

15 अगस्त (सोमवार) भारतीय स्वतंत्रता दिवस, संकष्टी चतुर्थी, राष्ट्रीय शोक दिवस (बांगला देश)

17 अगस्त (बुधवार) हलषष्ठी व्रत, वृहद गौरी व्रत

19 अगस्त (शुक्रवार) जन्माष्टमी

20 अगस्त (शनिवार) भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस

22 अगस्त (सोमवार) नारली पूर्णिमा

23 अगस्त (मंगलवार) अजा एकादशी

24 अगस्त (बुधवार) प्रदोष व्रत

25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि

26 अगस्त (शुक्रवार) पिठौरी अमावस्या अंतर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस

27 अगस्त (शनिवार) भाद्रपद अमावस्या

29 अगस्त (सोमवार) राष्ट्रीय खेल दिवस

30 अगस्त (मंगलवार) हरतालिका तीज व्रत, राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस

31 अगस्त (बुधवार) श्री गणेश उत्सव चतुर्थी व्रत,

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).