Chewing Gum: कितनी देर तक चबानी चाहिए च्युइंग गम? साइंस ने खोजा टाइमिंग का फॉर्मूला!

च्युइंग गम कइयों के लिए टाइम पास है, तो कुछ इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि च्युइंग गम कितनी देर तक चबाना सही होता है? नीदरलैंड्स की 'यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रॉनिंगन' के कुछ शोधार्थियों ने कुछ साल पहले एक रोचक रिसर्च की.

नई दिल्ली, 20 सितंबर : च्युइंग गम (Chewing Gum) कइयों के लिए टाइम पास है, तो कुछ इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि च्युइंग गम कितनी देर तक चबाना सही होता है? नीदरलैंड्स की 'यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रॉनिंगन' के कुछ शोधार्थियों ने कुछ साल पहले एक रोचक रिसर्च की. टीम ने पाया कि च्युइंग गम सिर्फ मुंह का स्वाद बदलने या बोरियत भगाने की चीज नहीं, बल्कि मुंह की सफाई में भी मददगार हो सकती है, बशर्ते टाइमिंग का ख्याल रखा जाए यानी इसे सही समय तक चबाया जाए.

इस अध्ययन में 5 अलग-अलग ब्रांड्स की गम्स को 10 मिनट और 30 मिनट तक चबाकर जांचा गया. पता चला कि 10 मिनट तक चबाने से मुंह से करीब 100 मिलियन बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं! लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि 30 मिनट के बाद चबाने पर इसका असर कम होने लगा. चलिए जानते हैं कि आखिर जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो होता क्या है? तो वैज्ञानिकों के मुताबिक स्लाइवा या लार का प्रवाह बढ़ता है जो गम में मिलकर बैक्टीरिया और डेड सेल्स को सोख लेता है. शुरुआत में जब गम सबसे ज्यादा एक्टिव होता है तो स्पंज की तरह बैक्टीरिया खींचता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है गम की बैक्टीरिया पकड़ने की ताकत घटने लगती है. इसलिए 10 मिनट तक चबाना मुंह के लिए अच्छा होता है. यह भी पढ़ें : नट्स और सीड्स में छिपा विटामिन B3 कर सकता है स्किन कैंसर से बचाव, स्टडी का बड़ा खुलासा

एक और स्टडी है 'अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन' की. जो कहती है कि शुगर फ्री च्युइंग गम को 20 मिनट तक चबाना चाहिए और ये दांतों को साफ रखने में मदद करता है. लेकिन अकसर देखा जाता है कि स्वाद या 'बस यूं ही' चबाने वाले समय का ध्यान ही नहीं रखते और देर तक गम चबाते हैं. ये जबड़ों पर जोर डाल सकता है, खासकर अगर टीएमजे यानी 'जॉ ज्वाइंट' समस्या हो तो. दोनों स्टडी का लबोलुआब ये है कि किसी भी च्युइंग गम को चबाने का सही समय 10 से 20 मिनट के बीच का होता है. इससे माउथ हाइजीन, लार प्रवाह और सांस की ताजगी बनी रहती है. और अगर समय की इस पाबंदी को दरकिनार किया तो तय है कि ये बेअसर होगा और कुछ मामलों में तो जबड़ों को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\