राशिफल 9 मई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 9 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा. मिथुन- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
राशिफल 9 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें. किसी से ना उलझे. वाणी पर संयम रखें. यात्रा के दौरान संभलकर गाड़ी चलाएं.
शुभ अंक- 9
वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक- 7
मिथुन- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक- 3
कर्क- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.लेकिन गाड़ी संभालकर चलाएं.
शुभ अंक- 4
सिंह- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक- 9
कन्या- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें. किसी से ना उलझें. बिज़नेस में मुनाफा होगा.
शुभ अंक- 3
तुला-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें.
शुभ अंक- 5
वृश्चिक- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ अंक- 1
धनु- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.
शुभ अंक- 3
मकर- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. गाड़ी अच्छे से चलाएं.
शुभ अंक- 4
कुंभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा
शुभ अंक- 6
मीन- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ अंक- 8
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

