राशिफल 8 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
8 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. कोरोना का कहर देश में जारी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों 114 लोगों की मौत हुई है. बताना चाहते है कि भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलो की संख्या 4,789 हो गई है. जिनमें 4,312 एक्टिव केस है और 353 लोग रिकवर हुए हैं.
8 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. कोरोना का कहर देश में जारी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों 114 लोगों की मौत हुई है. बताना चाहते है कि भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलो की संख्या 4,789 हो गई है. जिनमें 4,312 एक्टिव केस है और 353 लोग रिकवर हुए हैं.
मेष- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ रंग- क्रीम
वृषभ- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ रंग- पीला
मिथुन- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ रंग- सफेद
कर्क- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. बिना वजह किसी से न उलझें.
शुभ रंग- हरा
सिंह- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ रंग- भगवा
कन्या- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ रंग- नारंगी
तुला- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग- पीला
धनु- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ रंग- बैगनी
मकर- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. अपने परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है.
शुभ रंग- पीला
कुंभ- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ रंग- क्रीम
मीन- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ रंग- नारंगी
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

