लाइफस्टाइल

राशिफल 6 दिसंबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

6 दिसंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा. वृषभ-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

राशिफल 6 दिसंबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

6 दिसंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. बिना वजह किसी से न उलझें.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग -पर्पल

वृषभ-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -7

शुभ रंग - नीला

मिथुन- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - हरा

कर्क- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - सफेद

सिंह- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग -नीला

कन्या- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक -4

शुभ रंग - हरा

तुला- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - सफेद

वृश्चिक- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें।

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग -पीला

धनु- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - नारंगी

मकर- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.वाणी पर संयम रखें.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग -हरा

कुंभ- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक -2

शुभ रंग -बैगनी

मीन- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.गाड़ी संभलकर चलाएं.

शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग -पीला

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).