राशिफल 5 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
5 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. कोविड-19 ने भारत में कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 3,113 हो गई है. वही कोरोना से 213 लोग रिकवर हुए हैं. साथ ही 75 की मौत कोविड-19 की चपेट में आने से हुई है
5 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. कोविड-19 ने भारत में कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 3,113 हो गई है. वही कोरोना से 213 लोग रिकवर हुए हैं. साथ ही 75 की मौत कोविड-19 की चपेट में आने से हुई है. 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. आप से अपील है कि इसका अच्छे से पालन करें.
1. मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.
2. वृषभ- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है.
3. मिथुन-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे.
4. कर्क- आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.
5. सिंह- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
6. कन्या- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.
7. तुला- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.
8. वृश्चिक-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
9. धनु- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. आज के दिन माता-पिता की कोई भी बात न टालें.
10. मकर- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.
11. कुंभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
12. मीन- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

