राशिफल 28 मार्च 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
28 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं. आप अपना और परिवार का ध्यान रखें.
28 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं. आप अपना और परिवार का ध्यान रखें.
मेष- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पर्पल
वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. बिना वजह किसी से न उलझें.
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- हरा
मिथुन- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ अंक - 7
शुभ रंग- ग्रे
कर्क- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. अपने परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है.
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- नीला
सिंह- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- पीला
कन्या- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- क्रीम
तुला- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ अंक - 8
शुभ रंग- नारंगी
वृश्चिक- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
धनु- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-गुलाबी
मकर- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ अंक - 7
शुभ रंग- ग्रे
कुंभ- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भगवा
मीन- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- हरा
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

