लाइफस्टाइल

राशिफल 26 सितंबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

26 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. मिथुन-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है.

राशिफल 26 सितंबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

26 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- नहाने के पानी में पीला फूल डालकर नहाएं.

शुभ दान- जरूरतमंद बच्चे की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय- किसी असहाय को हलवा-पूड़ी खिलाएं.

शुभ दान- दूध दान करें.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हरा

मिथुन- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें.

शुभ उपाय- तुलसी के पौधे की पूजा करें.

शुभ दान- चावल दान करें.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- पर्पल

कर्क- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. गाड़ी संभालकर चलाएं.

शुभ उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.

शुभ दान- पीली मिठाई दान करें.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हरा

सिंह- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. बॉस से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- घर में किसी बुजुर्ग महिला को कोई गिफ्ट दें.

शुभ दान- जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग-नीला

कन्या- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. किसी से ना उलझें.

शुभ उपाय- लक्ष्मी मंदिर में लाल फूलों की माला चढ़ाएं.

शुभ दान- मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान करें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- बैगनी

तुला- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- छोटी बच्ची को खीर खिलाएं.

शुभ दान- किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान करें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- पर्पल

वृश्चिक- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है.

शुभ उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ दान- इत्र दान करें.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

धनु- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- बताशे का प्रसाद बांटें.

शुभ दान- कंबल दान करें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- पीला

मकर- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ उपाय- पर्स में सफेद फूल रखें.

शुभ दान- सुहागिन महिला को सुहाग सामग्री दान करें.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नारंगी

कुंभ- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालकर नहाएं.

शुभ दान- फल दान करें.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग-गुलाबी

मीन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. तबियत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ उपाय- पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें.

शुभ दान- कपूर दान करें.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- ग्रे

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).